बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 1, 2026 8:22 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में आगामी हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले व्यापक पौधरोपण महाअभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और जनभागीदारी का महत्वपूर्ण अभियान है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूर्ण करें तथा इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकासखंड अपने-अपने क्षेत्र के पौधरोपण लक्ष्य की जानकारी आज सायं 5 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद की समेकित कार्ययोजना समय पर तैयार की जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पौधरोपण स्थलों का चयन एवं उनकी जियो टैगिंग, स्थलवार वृक्षारोपण सूची तैयार करने, पौधों की आवश्यकता एवं ट्रीगार्ड की मांग का आकलन करने तथा जनपद हरित पंजिका तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए जाने वाले पौधों का संरक्षण और उनकी नियमित देखरेख भी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 13 जुलाई तक पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई, स्थल तैयार करने तथा प्रजातिवार पौध वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए, ताकि 16 जुलाई से प्रारंभ होने वाला महाअभियान बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हरेला दिवस पर आयोजित सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी शासकीय विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए। पौधरोपण अभियान की प्रत्येक गतिविधि की प्रभावी निगरानी एवं समन्वय के लिए जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी, पौड़ी को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे अभियान से संबंधित सभी सूचनाओं का नियमित संकलन एवं मॉनिटरिंग की जा सके।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखण्डों में सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप विभागीय स्टॉल, जागरूकता कार्यक्रम, लाभार्थी सम्मान एवं लाभ वितरण कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जाए, जिससे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करे तथा सभी गतिविधियों का प्रभावी समन्वय बनाए रखे, जिससे सेवा सप्ताह का आयोजन जनहितकारी एवं सफल रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एम. शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला पंचायतराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भण्डारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
  • हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
  • महिला सुरक्षा पर आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की चर्चा
  • कोटद्वार : ऑटो में महिला की सोने की चेन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.