रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकरी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक, राष्ट्रीय राजनैतिक दल करेंगे बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 28, 2025 6:58 अपराह्न
  • बूथ लेवल एजेंट की तैनाती से त्रुटिरहित हो सकेगी मतदाता सूची, प्रत्येक पुनरीक्षण में एजेंट बीएलओ को भेज सकेंगे को 10 फार्म
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट“ (बीएलए) नियुक्त करने के सम्बंध में बैठक की। बैठक में सभी राजनैतिक दलों को पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि आयोग द्वारा मतदाता सूची की तैयारियों और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिए सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट“ (बीएलए) नियुक्त करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति किए जाने से पोलिंग बूथ के अंतर्गत पात्र नागरिकों की सहायता एवं मार्गदर्शन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजनैतिक दलों द्वारा निर्धारित फारमेट में जानकारी भरकर सभी बीएलए की जानकारी आयोग को उपलब्ध करानी होगी।
डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती के बाद बीएलओ के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट की शुद्धता के साथ ही और पारदर्शिता के साथ कार्य होगा। बीएलए एक अर्हता तिथि में बीएलओ को 10 फार्म भेज सकते हैं जिसमें मतदाता का नाम शामिल करनेे, नाम हटाने एवं अन्य प्रविष्ठियां शामिल रहेंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति जल्द से जल्द कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, अनुभाग अधिकारी बसंत रावत सहित भारतीय जनता पार्टी से पंकज शर्मा, संजीव विज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना, शीशपाल सिंह बिष्ट, बहजन समाज पार्टी से दिग्विजय सिंह, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) से अनंत आकाश उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.