posted on : जुलाई 28, 2022 5:02 अपराह्न
सतपुली । सतपुली तहसील अंतर्गत युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती के परिजनों ने एसडीएम से कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि पहले तो युवक ने उसके साथ शादी का वादा किया । जिसके बाद युवक ने बहला फुसलाकर युवती के साथ शारीरिक सबंध बनाए और जब युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर दिया। युवती व उसके परिजनों का कहना है कि युवक उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। बताया कि युवक के उंची जाति होने व उसकी निचली जाती होने के चलते मानसिक तौर पर भी उसको परेशान किया जा रहा है । गुरुवार को युवती और उसके पिता ने सतपुली तहसील पहुँचकर उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार को तहरीर दी ।
उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि तहसीलदार को जॉच के र्निदेश दे दिये गये हैं। साथ ही युवती व उसके परिजनों की सुरक्षा के लिये राजस्व निरिक्षक को र्निदेशित किया गया है। एफआईआर दर्ज होते ही उक्त मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया जायेगा । तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि लड़की की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आगे की कार्यवाही की जा रही है ।


