posted on : फ़रवरी 17, 2022 7:04 अपराह्न
कोटद्वार । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की । गुरुवार को कोटद्वार के जिला सह संयोजक अजय रावत के नेतृत्व मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भबार इकाई ने राजकीय महाविद्यालय भाबर गेट पर तमिलनाडू में डीएमके सरकार के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का पुतला दहन करके जताया कि कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है जिसमें लावण्या को न्याय दिलवाने का पुरे राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी परिषद जोर शोर से विरोध कर रही है । विरोध प्रदर्शन में विभाग सह संयोजक अजय कुमार, नगर मंत्री सागर कंडवाल, कॉलेज इकाई अध्यक्ष मनजीत, इकाई मंत्री सुरजीत, शिवम, आकाश, रश्मि, अनूप, अमिता , निकिता इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



