शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

200 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, चालक गंभीर

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2025 1:51 अपराह्न

भतरौंजखान (अल्मोड़ा) : भतरौंजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे ग्राम पनुवाडोखन के पास हुआ, जब दिल्ली से देघाट की ओर आ रही एक एर्टिका कार (UK19TA-2494) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में 18 वर्षीय मोहित कुमार, पुत्र चंदन राम, निवासी ग्राम तिमली, पीपोरा, तहसील स्याल्दे, थाना देघाट की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक सुरेश राम (45 वर्ष), पुत्र बहादुर राम, निवासी J3/22A संगम विहार, नई दिल्ली को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस और राहत टीम ने किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर घायल को बाहर निकाला और रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। मृतक मोहित का शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में रखा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और पोस्टमार्टम व विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हायर सेंटर रेफर

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप सिंह पांती के अनुसार, घायल चालक की स्थिति चिंताजनक थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

हादसे की जगह बेहद जोखिम भरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पनुवाडोखन क्षेत्र बेहद खतरनाक मोड़ों वाला इलाका है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस दुर्घटना की खबर से मृतक मोहित के गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
  • आर्थिक तंगी भी नहीं रोक सकी किशन की संगीत साधना, सुनाई संघर्ष की कहानी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.