गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डेढ़ वर्षो से फरार 10 हजार का ईनामी नकबजन आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त को भटिंडा पंजाब से किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2025 11:26 अपराह्न

 

देहरादून: वादी सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बुद्धि सिंह निवासी तिलक विहार, निगम रोड, सेलाकुई द्वारा 25-10-23 को थाना सेलाकुई पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोडकर नगदी व ज्वैलरी चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0: 151/23 धारा: 380/457 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित 01 अभियुक्त बंटी शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी अजीवाला बस्ती, थाना पौंटा साहिब सिरमौर हिमाचल प्रदेश को चैकिंग के दौरान घटना में चोरी गई नगदी व ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियुक्त से पूछताछ में घटना मे एक अन्य अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 करनैल सिंह निवासी हरियाणा के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी, परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 10 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा इनामी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को ईनामी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सेलाकुई पर पंजीकृत मु0अ0सं0: 151/ 23 धारा 380/457/411/34 आईपीसी में वांछित चल रहे ईनामी अभियुक्त जितेंद्र शर्मा की गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा मुखबिर तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो अभियुक्त के भटिंडा में अपना नाम बदलकर विशाल शर्मा के नाम से रहने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को भटिंडा पंजाब रवाना किया गया, जहाँ टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए अभियुक्त को भटिंडा, पंजाब से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा थाना सेलाकुई के अतिरिक्त कोतवाली नगर क्षेत्र में भी नकबजनी की घटना को अंजाम देना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से उक्त दोनो घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- जितेंद्र शर्मा पुत्र स्व० करनैल सिंह निवासी थाना तथा कस्बा शहजादपुर , जिला नारायणगढ़, हरियाणा, उम्र 28 वर्ष

बरामदगी:-
1- अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत 02 लाख 20 हजार रूपये)

आपराधिक इतिहास:-

1- मु0अ0सं0 : 151/23 धारा: 380/457/411/34 आईपीसी, थाना सेलाकुई,
2- मु0अ0सं0 : 476/23 धारा 457/380/411/34 आईपीसी, थाना कोतवाली नगर

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ०उ०नि० कृपाल सिंह
3- अ०उ०नि० उमेद असवाल ( विवेचक )

एसओजी नगर टीम

1- निरी० विनोद गुसाईं, प्रभारी एसओजी नगर
2- उ०नि० विनोद सिंह राणा
3- हे०कां० किरण कुमार
4- कां० ललित कुमार
5- कां० अमित कुमार
6- कां० पंकज कुमार

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.