शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2022 4:58 अपराह्न
टिहरी : स्वतंत्रता दिवस समारोह-2022 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में आज जिला सभागार नई टिहरी में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त, 2022 को परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर सम्बन्धित विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी प्रकार समय प्रातः 09.30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में तथा 10 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल प्रताप इंटर कॉलेज (पी.आई.सी.) नई टिहरी में झंडारोहण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका टिहरी को निर्देशित किया गया कि स्मारकों/ प्रतिमाओं, पार्कों एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, रंग-रोगन एवं सौन्दर्यीकरण करवाना सुनिश्चित कर लें। समस्त विभागाध्यक्ष कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ सोशल डिस्टेसिंग से संबंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों/इमारतों एवं ऐतिहासिक इमारतों को प्रकाशमान किये जाने में अनावश्यक व्ययभार से बचा जाय एवं प्रकाशीकरण हेतु कम बोल्टेज के (एलईडी) बल्बों का प्रयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कार्यक्रमों द्वारा और सोशल मीडिया पर विभिन्न गतिविधियों/संदेशों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के विषय को जनसमुदाय के बीच प्रचारित और प्रसारित किया जाय। जिला शिक्षा अधिकारी को डिजीटल प्लेटफार्मस पर इंटर स्कूल/इंटर कालेज बहस ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता/देशभक्ति निबंध लेखन और कविता प्रतियोगितायें करवाने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालध्यक्षों को निर्देशित किया कि ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत नागरिकों द्वारा अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने हेतु राष्ट्रीय ध्वज संहिता, 2002 एवं राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 में अंतर्विष्ट उपबंधों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय के प्रमुख चौराहों पर दिनांक 14 अगस्त 2022 को सांय 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक तथा दिनांक 15 अगस्त, 2022 को प्रातः 6:00 बजे से 11:00 बजे पूर्वान्ह तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम एवं देश भक्ति के गीतों का प्रसारण किया जायेगा। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर 14 एवं 15 अगस्त, 2022 की सायं 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सरकारी भवनों /इमारतों एवं स्वतन्त्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्मारकों को प्रकाशमान कराया जायेगा, जिसमें व्यापार मण्डलों, गैर शासकीय संस्थाओं व अन्य संस्थाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की जायेगी।  बैठक में डीटीडीओ अतुल भण्डारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार पौरी, जिला उद्यान अधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बबीता शाह, अधि.अभि.लोनिवि डी.एम.गुप्ता, जल संस्थान सतीश नौटियाल, सीओ टिहरी अस्मिता ममगाईं सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
  • प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह-2026 – डॉ. धन सिंह रावत
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं
  • बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी
  • सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं
  • खेत बचाओ अभियान: उत्तराखंड को मिली ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.