गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डांट से नाराज घर से निकली बच्ची, जंगल की ओर बढ़ रहे कदम पीआरडी जवान ने रोके

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2026 1:08 पूर्वाह्न
  • मंडल से अकेले चोपता जा रही थी मासूम
  • सतर्क जवान ने रोकाय पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सकुशल सौंपा

गोपेश्वर (चमोली)। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 वर्षीय बालिका चोपता के घने जंगल की ओर बढ़ने लगी। मंडल स्थित जड़ी-बूटी शोध संस्थान के पास ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान दिनेश लाल की नजर उस पर पड़ गई। बच्ची को सुनसान रास्ते पर अकेले जाते देख जवान ने उसे रोककर पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। समय रहते हुई इस कार्रवाई से बच्ची किसी संभावित अनहोनी का शिकार होने से बच गई।

वर्चुअल थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को कोतवाली गोपेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत मंडल से चोपता की ओर जा रही बालिका को पीआरडी जवान दिनेश लाल ने अकेले जाते देखा। उन्होंने बच्ची को रोककर प्यार से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल आई है और चोपता जा रही है। पीआरडी जवान ने तत्काल इसकी सूचना चैकी प्रभारी मंडल एएसआई विपिन त्यागी को दी। पुलिस बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से चैकी ले आई और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। कुछ देर बाद परिजन चैकी पहुंचे, जहां पुलिस ने बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

मंडल से चोपता जाने वाला मार्ग घने जंगलों से होकर गुजरता है। इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में महज 10 साल की बच्ची का अकेले इस रास्ते पर आगे बढ़ना जोखिम भरा हो सकता था। पीआरडी जवान की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी और भावनाओं को भी गंभीरता से समझें। उन्हें डांटने के बजाय प्यार से समझाएं और ऐसा माहौल दें, जिसमें वे अपनी परेशानी बिना किसी डर के साझा कर सकें।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के फैसले पर आत्मकथा में किया बड़ा खुलासा
  • हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़
  • दो बाइकों की चपेट में आई महिला, उपचार के दौरान मौत
  • राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री, आंदोलन के अमर शहीदों को किया नमन
  • यमकेश्वर के कोटा गांव में हाथियों का आतंक, फसलें बर्बाद होने से किसान परेशान
  • उत्तरकाशी : अस्पतालों, स्कूलों और न्यायालयों के 100 मीटर तक डीजे-लाउडस्पीकर और अनावश्यक हॉर्न पर बैन!
  • चार जिलों के नौ निकायों को रजत जयंती पार्कों की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
  • जेनी प्रकरण में हरक सिंह रावत का नया दावा, बेटे के पिता का नाम बताया ‘बबलू’
  • डांट से नाराज घर से निकली बच्ची, जंगल की ओर बढ़ रहे कदम पीआरडी जवान ने रोके
  • भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार को घेरने का अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.