गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के फैसले पर आत्मकथा में किया बड़ा खुलासा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2026 1:15 पूर्वाह्न
  • राहुल और प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें प्रधानमंत्री.
  • गठबंधन नेताओं के दबाव में सोनिया ने कह दिया था ‘ठीक है’.
  • बाद में मनमोहन सिंह के नाम पर लगाई मुहर.

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में उन्होंने उस समय के राजनीतिक घटनाक्रम, परिवार की चिंताओं और अपने भीतर चल रहे द्वंद्व का विस्तार से जिक्र किया है। सोनिया गांधी के मुताबिक, शुरुआत से ही उनका प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद सहयोगी दलों के नेताओं के भारी दबाव के चलते उन्होंने एक समय धीमी आवाज में पद स्वीकार करने के लिए ‘ठीक है’ कह दिया था।

लेकिन, बाद में उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया और प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया। मंगलवार को बाजार में आई इस आत्मकथा में सोनिया गांधी ने बताया है कि प्रधानमंत्री पद को लेकर उनका रुख चुनाव से पहले ही स्पष्ट था। वह इस जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं करना चाहती थीं। इसके पीछे राजनीतिक कारणों के साथ-साथ उनके परिवार की सुरक्षा से जुड़ी गहरी चिंताएं भी थीं।

इंदिरा और राजीव गांधी की हत्या का परिवार पर था गहरा असर

सोनिया गांधी के अनुसार, उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी नहीं चाहते थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें। उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या और पिता राजीव गांधी की बम धमाके में हुई मौत ने दोनों के मन में गहरा भय पैदा कर दिया था। उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने के बाद उनकी मां की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता है।

आत्मकथा में सोनिया ने बताया कि वर्ष 2004 के आम चुनाव से कुछ महीने पहले परिवार में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। जब राहुल और प्रियंका ने उनसे पूछा कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो क्या वह प्रधानमंत्री बनेंगी, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया था कि बिल्कुल नहीं। बच्चों ने दोबारा इस बारे में पूछा, लेकिन सोनिया अपने फैसले पर कायम रहीं। उनके इस जवाब से दोनों ने राहत महसूस की थी।

गठबंधन नेताओं के दबाव में कह दिया था ‘ठीक है’

सोनिया गांधी ने आत्मकथा में 2004 के चुनाव परिणाम आने के बाद 10 जनपथ में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक का भी जिक्र किया है। उस समय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के सहयोगी दलों के नेता उन पर प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। उन्होंने लिखा है कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया तो बैठक में मौजूद नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कई नेता अपनी जगह से उठकर उनके पास आ गए और उन्हें घेर लिया।

नेताओं ने स्पष्ट कहा कि वे उनका इनकार स्वीकार नहीं करेंगे और उन्हें प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालनी ही होगी। इस अप्रत्याशित दबाव और माहौल के बीच सोनिया गांधी ने धीमी आवाज में लगभग न सुनाई देने वाले अंदाज में ‘ठीक है’ कह दिया। उनके इतना कहते ही बैठक में मौजूद नेताओं ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। हालांकि, यह सहमति उनके मन की इच्छा नहीं थी।

राहुल और प्रियंका ने मां के फैसले का किया विरोध

सोनिया गांधी ने बताया कि उस समय प्रियंका गांधी बैठक कक्ष के बाहर थीं। जैसे ही उन्हें मां के प्रधानमंत्री बनने के लिए सहमत होने की जानकारी मिली, वह रोते हुए राहुल गांधी के कमरे में पहुंचीं और उन्हें बताया कि नेताओं ने मां पर दबाव डालकर हां करवा दी है। इसके बाद राहुल गांधी अपनी मां के पास पहुंचे और नाराजगी जताते हुए पूछा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के लिए सहमति क्यों दी। सोनिया ने उन्हें बताया कि नेता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे और उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था।

इस पर राहुल ने कहा कि अगर उनकी मां पर दबाव है तो परिवार के बाकी सदस्यों की चिंता और भावनाओं का क्या होगा। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी मां को उनके पहले फैसले पर कायम रहने की सलाह दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार उनके साथ खड़ा है और उन्हें वही करना चाहिए जो उन्होंने पहले तय किया था।

रातभर के मंथन के बाद लिया पद ठुकराने का फैसला

सोनिया गांधी के मुताबिक, उस रात वह काफी देर तक अपने कमरे में लेटी रहीं और प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने या न करने को लेकर विचार करती रहीं। एक तरफ देश की जिम्मेदारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं थीं, तो दूसरी तरफ परिवार की सुरक्षा और अपनी अंतरात्मा की आवाज।

काफी देर तक चले इस आत्ममंथन के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने का फैसला किया। अगली सुबह वह राहुल गांधी के कमरे में पहुंचीं और उन्हें बताया कि उन्होंने अपना अंतिम निर्णय ले लिया है और वह अपने पुराने रुख पर कायम रहेंगी। राहुल ने उनके फैसले का समर्थन करते हुए उन्हें गले लगा लिया।

संसदीय दल की बैठक में मनमोहन सिंह के नाम का किया एलान

इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सांसदों और पार्टी नेताओं ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की, लेकिन उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज का हवाला देते हुए इस जिम्मेदारी को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया।

बैठक में उन्होंने सांसदों से अपने उत्तराधिकारी का नाम प्रस्तावित करने की अनुमति मांगी। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। उनके नाम की घोषणा होते ही बैठक में मौजूद सांसदों ने तालियों से स्वागत किया। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में उस पल को याद करते हुए लिखा है कि जब पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और उनके बच्चे भी तालियां बजा रहे थे, तब उन्होंने अपने कागजात समेटे और मंच से नीचे उतर आईं।

इस तरह वर्ष 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर विराम लगा और डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने। सोनिया गांधी की आत्मकथा में सामने आया यह घटनाक्रम उस दौर की राजनीति के साथ-साथ उनके पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत निर्णयों के एक अहम पहलू को भी उजागर करता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.