विकासनगर : यमुनोत्री की यात्रा पर जा रही बस पर आग लगने की घटना सामने आई है। गनीमत रही कि घटना में वाहन में सवार 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि घटना में बस के साथ ही तीर्थयात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस के अनुसार चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के यात्रियों की बस विकासनगर से होकर यमुनोत्री के लिए जा रही थी। इस दौरान बस जब कटापत्थर के समीप स्थित पुलिया पर पहुंची तो बस से धुंवा उठने लगा। जिसे देख वाहन में सवार तीर्थयात्री व अन्य लोग बस से बाहर निकल गए और देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डाकपत्थर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह मय फोर्स व दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे जंहा आधे घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जा सका। चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुनसिंह गुसांई ने बताया कि घटना में बस में सभी सवार सुरक्षित हैं, जबकि बस के साथ ही तीर्थयात्रियों का सभी सामान जलकर खाक हो गया है।

उत्तराखंड में यात्रियों से भरी चलती बस में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त बस में कुल 28 लोग सवार थे। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। साथ ही यातायात भी बाधित हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार को कटा पत्थर में दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों से भरी बस में अचानक से आग लग गई। कोतवाली विकासनगर में इस सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी डाकपत्थर पुलिस टीम व फायर सर्विस के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
इस बस में कुल 28 लोग सवार थे, जिनमे से 21 यात्री गुजरात के, 2 टूर गाइड, 4 कुकिंग स्टाफ और बस चालक सवार थे। गनीमत यह रही कि, बस में बैठे सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यात्रियों को गंतव्य को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई। नई बस में सभी यात्रियों को सकुशल वापस रवाना किया गया। साथ ही यातायात सुचारू किया गया। बस पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस टीम में अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी डाकपत्थर; कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र, अंदीप, PRD गुलाब सिंह, फायर चालक आकाश और फायर मेन अनिल सिंह शामिल रहे।


