बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2026 3:33 अपराह्न

देहरादून : राजपुर मार्ग स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का मुख्य आयोजन आदर्श विद्यालय के सामने स्थित मैदान में किया गया, जहाँ संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।   देशभक्ति के रंग से सराबोर  संस्थान में गणतंत्र दिवस  समारोह की शुरुआत  प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई जिसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और झंडा गान की गूंज सुनाई दी। इसके पश्चात सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट परेड का आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर आदर्श  विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित शर्मा द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया । अमित शर्मा ने ‘पूर्ण स्वराज’ के ऐतिहासिक गौरव को याद किया और बताया कि कैसे हमारे संविधान ने भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने की राह प्रशस्त की। उन्होंने संस्थान की प्रगति में हर विभाग और कर्मचारी के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुडको, देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने दृष्टि-दिव्यांग छात्र-छात्राओं के समग्र विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में संस्थान द्वारा निभाई जा रही सशक्त भूमिका की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रहे। समारोह के दौरान ‘आदर्श विद्यालय’ एवं ‘कौशल विकास एवं आर्थिक अधिकारिता विभाग’ के छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक और खेलकूद की उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए।  संस्थान के सामुदायिक रेडियो 91.2 एन.आई.वी.एच हैलो दून से दृष्टि-दिव्यांग रेडियो प्रस्तुतकर्ताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से 77वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.