posted on : सितम्बर 16, 2022 5:05 अपराह्न
कोटद्वार । 72वीं जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में हुआ जिसके उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक लैंसडौन दिलीप रावत और मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ आनन्द भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । जिसके बाद विघालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । शरद कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में 15 ब्लॉक के लगभग 1200 छात्र छात्राएं भाग ले रही है। उद्घाटन मैच कबड्डी में एकेश्वर ने पीखो को 28-10 से हराया, दुगड्डा ने कोट ब्लाक को 23-9 से हराया, बीरोखाल ने पानीसैण को 18-1 से हराया। रिखणीखाल ने द्वारीखाल को 25-11 से हराया । इन सभी मैचो में निर्णायक की भूमिका रोहित चौधरी, सुष्य सिंह, जितेन्द्र राना, महेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, माधुरी भोला, विनोद पंत, धीरेन्द्र, दर्शनी रावत, अनिता बिष्ट आदि मौजूद रहे । इस अवसर पर दुगड्डा ब्लॉक के खण्ड शिक्षाधिकारी अयाजुद्दीन एवं स्थल संयोजक रवीन्द्र सिहं पंत सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।


