posted on : अगस्त 5, 2020 11:42 अपराह्न
उत्तरकाशी : उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में अब तक 8000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला उत्तरकाशी के का है, जहां एक साथ 66 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है।
बड़ी बात यह है कि 66 नए मामलों में ज्यादातर आइटीबीपी के जवान हैं, जो नेलांग घाटी और मातली कैंप में तैनात थे। इन सभी के सैंपल कुछ दिन पहले जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में 66 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार उन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो हाल ही में छुट्टी से वापस लौटे थे।




Discussion about this post