रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जयपुर फुट शिविर में 341 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 12:46 पूर्वाह्न
  • छह जिलों के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

गोपेश्वर (चमोली)। किसी को चलने का सहारा मिला तो किसी की सुनने की क्षमता बेहतर हुई। किसी के लिए व्हीलचेयर ने दैनिक जीवन आसान बनाया तो किसी के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी। चमोली जिले के गौचर में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग सहायता शिविर में 341 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गौचर में जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार की पहल पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर (जयपुर फुट) के सहयोग से आयोजित शिविर में चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और अल्मोड़ा के दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि शिविर में 53 दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, आठ को कृत्रिम हाथ, 111 को कान की मशीन, 41 को व्हीलचेयर और 23 को बैसाखी दी गई। इसके अलावा छड़ी, कैलिपर, वॉकर और ईसीआर सहित अन्य उपकरण भी वितरित किए गए। शिविर में चमोली के 271, रुद्रप्रयाग के 24, बागेश्वर के 22, पौड़ी के आठ, टिहरी के दो और अल्मोड़ा के दो दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।

डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे शिविर उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के साथ जीवन को सुगम बनाने में मददगार हैं। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया। समापन समारोह में शिविर के संचालन में सहयोग देने वाली जयपुर फुट की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, जयपुर फुट के कोऑर्डिनेटर चंद्रशेखर भंसाली, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य बृजमोहन नेगी, गणेश मिश्रा, प्रधानाचार्य केएस बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण
  • गंगोत्री हाईवे पर इनोवा भागीरथी में समाई, चार की मौत; दो लापता
  • सीएम धामी का पत्रकारों को दीपावली तोहफा, पेंशन बढ़ेगी और मान्यता का दायरा भी
  • राजकीय मेले का दर्जा मिला, अब मैठाणा में सुविधाओं की दरकार
  • दीपावली पर पहाड़ के उत्पादों की चमक, स्थानीय हुनर को मिला बाजार
  • पत्रकारों के हित में मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी घोषणाएं, बढ़ेगी मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या और पेंशन राशि
  • पेंशनर्स को न बैठक की जगह, न रात्रि विश्राम की सुविधा, भवन बनाने की मांग
  • कोटद्वार : GIC के 4 बच्चों को मलेशिया से दिवाली उपहार में मिली साइकिल
  • पूर्व सैनिकों के लिए तीन जगह विश्राम गृह, पॉलीक्लिनिक की भी कवायद
  • देहरादून : SARRA ने सौंग नदी पर शुरू किया बायो-इंडिकेटर प्रोजेक्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.