posted on : अप्रैल 7, 2021 9:06 अपराह्न
देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 07 अप्रैल 2021 संध्या 5:00 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :
- साकेत कालोनी थाना भीमताल जनपद नैनीताल निवासी महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उनको अपनी बातो के झांसे मे लेकर धनराशि स्थानान्तरण करने की बात कहकर QR code स्कैन कराते हुये कुल 90,000/- (नब्बे हजार) रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
- दुर्गा कालोनी थाना जसपुर जनपद उधमसिंहनगर निवासी द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उनको परिचित बताते हुये छात्र की फीस हेतु धनराशि भेजने की बात कही गयी । उक्त पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा भेजी गयी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया, जिस कारण उनके खाते से 99,000/- (नियानब्बे हजार) रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
- छड़नदेव थाना कनालीछीना जनपद पिथौरागढ निवासी व्यक्ति साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा अपने खाते का बैलेंस चैक करने हेतु गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नम्बर तलाशा गया। उक्त नम्बर पर सम्पर्क किया गया तथा उनके द्वारा बैलेंस चैक करने की प्रक्रिया के दौरान उनको एक लिंक भेजा गया जिस पर अपने बैंक सम्बन्धी गोपनीय जानकारी आदी दर्ज करने हेतु कहा गया, जिस पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक कर अपने बैंक सम्बन्झी विवरण एवं ओटीपी आदि दर्ज किया गया तो उनके खाते से कुल रुपये 63649/- (तिरेसठ हजार छः सौ उनपचास) की धनराशि की निकासी कर ली गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
- वसंत विहार थाना बसंत विहार जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उनको एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाट्सअप व मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर नौकरी दिलाने हेतु फर्जी प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज भेजकर नौकरी के नाम पर रुपये 57,050/- (सत्तावन हजार पचास रुपये )की धोखाधडी की गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
- किच्छा जनपद उधमसिंहनगर निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उन्होने भारतीय डाक विभाग में ऑनलाईन नौकरी हेतु आवेदन किया गया था इसी मध्य एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर शिकायतकर्ता के बरहवी कक्षा में कम नम्बर होने की बात कहकर चयनित न होना बताया गया तथा चयन करने हेतु 15000/- रुपये की मांग की गयी। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त धनराशि बताये गये खातो मे जमा करा दी गयी, इसके उपरान्त साईबर अपराधियों द्वारा बार-बार कॉल कर विभिन्न कारण से शिकायतकर्ता से कुल 6,63,000/- (छःलाख तिरेसठ हजार) रुपये धोखाधड़ी से विभिन्न खातो मे प्राप्त किये गये। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
- गायत्री विहार थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंहनगरनिवासी द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उनको परिचित बताते हुये उनका फोन पे काम न करना तथा कुछ धनराशि भेजने की बात कही गयी । उक्त पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा भेजी गयी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया, जिस कारण उनके खाते से 50,000/- (पचास हजार) रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
- ट्रांजिट कैंम्प, रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर निवासी द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उनको रिस्तेदार बताते हुये कुछ धनराशि भेजने की बात कही गयी । उक्त पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा भेजी गयी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया, जिस कारण उनके खाते से 74,994/- (चौहत्तर हजार नौ सौ चौरानब्बे) रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
- टर्नर रोड, थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि OLX पर उन्होने एक्टिवा गाड़ी का ऐड देखा तथा गाड़ी को खरीदने हेतु एड में दिये गये मोबाईल नम्बर से सम्पर्क किया गया, जिसनें स्वंय को भारतीय सेना में कार्यरत होना बताया गया । गाड़ी का सौदा तय होने पर संदिग्ध द्वारा गाड़ी को भारतीय सेना के कोरियर/डाक सेवा के माध्यम से भेजने की बात कही गयी तथा कोरियर चार्ज एवं अन्य टैक के रुप मे कुल 55000/- (पचपन हजार रुपये) धोखाधडी से शिकायतकर्ता से प्राप्त कर ठगी की गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।।
- निरंजनपुर थाना पटेलनगर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया, जिसमे अवगत कराया गया कि ऑनलाईन सीमेन्ट खरीदने हेतु उनके द्वारा गूगल से Ambuja कम्पनी का नम्बर तलाश किया गया । गूगल से प्राप्त नम्बर पर उनके द्वारा फोन किया गया तो उसने स्वयं को Ambuja कम्पनी का कर्मचारी बताते हुये सीमेन्ट का आर्डर प्राप्त करते हुये सीमेंट की कीमत दिये गये खाते मे जमा करने हेतु कहा गया, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा उनके द्वारा बताये गये खाते में 1,69,800/- (एक लाख उनहत्तर हजार आठ सौ) रुपये जमा करा दिये। इसके उपरान्त उक्त को फोन किया गया तो उसके द्वारा फोन रिसीव नही किया गाय जिस पर शक होने पर जानकारी की गयी तो शिकायतकर्ता को अपने साथ हुयी धोखाधड़ी का एहसास हुआ। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
- प्रेमनगर थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून निवासी महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उनको ऑनलाईन कपड़े खरीदने की बात कही गयी तथा एडवांस रुपये भेजने हेतु कहा गया जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा विश्वास कर गूगल पे के माध्यम से 2000/- रुपये भेजे गये, जिस पर उक्त द्वारा पैसे नही आना बताते हुये QR code भेजा गया तथा QR code के माध्यम से पैसे भेजने हेतु कहा गया। संदिग्ध द्वारा शिकायतकर्ता को उनकी बातो के झांसे मे लेकर विभिन्न बार QR code स्कैन कराते हुये कुल 70,443/- (सत्तर हजार चार सौ तितालिस) की निकासी कर धोखाधड़ी की गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
इसके अतिरिक्त साईबर क्राईम थाना,गढवाल (देहरादून)एंव साइबर थाना(पंतनगर)कुमाऊ परिक्षेत्र पर प्राप्त हुये अन्य 12 प्रकरणों में भी अभियोग पंजीकृत किये गये हैं.
साईबर सुरक्षा टिप
- किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें
- कस्टमर केयर से बताकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातो में न आये और न ही उसे अपने वॉलेट/बैक सम्बन्धी को जानकारी साझा करें
- कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें
- ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी
- KYC अपडेट/मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज/फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत/बैंक सम्बन्धी जानकारी शेयर न करें
किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–
संपर्क: 0135-2655900
email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in
फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/
“साइबर अपराधों से बचने का एक ही उपाय सावधानी और जागरूकता”



