गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनता मिलन में 22 शिकायतों का समाधान, पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित न रहे – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2026 4:20 अपराह्न
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 22 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
सुभाष नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने मकान तक पहुंचने के मार्ग से संबंधित समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। छुम्ला देवी, निवासी नंदानगर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न होने की समस्या रखी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर भूमिहीन श्रेणी के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास कार्यालय से भी रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देशित किया कि यदि आवेदिका नियमानुसार भूमिहीन पाई जाती हैं तो उन्हें भवन निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
ग्राम प्रधान डूंगा द्वारा प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मनरेगा के माध्यम से कार्य कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किशन दानू, निवासी थराली ने घर के समीप से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को स्थलीय सर्वे कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं उनकी तारबाड़ से संबंधित शिकायत पर मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
किमाणा-जखोला क्षेत्र के ग्रामीणों की राजकीय इंटर कॉलेज जखोला में शिक्षक की कमी, विद्यालय में गैस सिलेंडर तथा नेटवर्क समस्या पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में शिक्षक की तैनाती सुनिश्चित करने, जिला पूर्ति अधिकारी को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को क्षेत्र की नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी प्रधानमंत्री आवास के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके लिए पूर्व में सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों से अलग अधिकारियों व कार्मिकों की नियुक्ति कर जांच कराई जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इसके अतिरिक्त वीरेंद्र दानू, दिनेश सिंह, कु. संतोषी, आनंद सैलानी, राकेश लाल सहित अन्य फरियादियों की शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

1 of 7
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.