शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड के 2 लाख 59 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी (DBT) से 12-12 हजार रुपये भेजे जाएंगे

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2021 1:42 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड के 2 लाख 59 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी (DBT) से 12-12 हजार रुपये भेजे जाएंगे। यह धनराशि सभी राजकीय महाविद्यालय और उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को टेबलेट के बदले दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि टेबलेट खरीद पर सवाल उठने के बाद यह निर्णय हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द एलान कर सकते हैं।

बता दें कि, सरकार ने छात्र-छात्राओं को टेबलेट देने का फैसला लिया था। टेबलेट की खरीद के लिए सरकार की ओर से शासन और निदेशालय स्तर पर कुछ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। इस  गठित समिति में सचिव माध्यमिक शिक्षा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी और निदेशक उच्च शिक्षा डॉ पीके पाठक थे।

शासन और निदेशालय स्तर के अधिकारियों की इस कमेटी की ओर से टेबलेट खरीद के लिए टेंडर निकाले गए थे। कुछ फर्मों ने टेंडर भरा, लेकिन 300 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत से टेबलेट खरीद में शुरू से ही बड़े घपले की आशंका जताई जा रही थी। चुनावी वर्ष होने और मामले के हाल ही में विधानसभा में उठने के बाद सरकार अब टेबलेट खरीदकर देने के बजाय इसकी धनराशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खाते में देने की तैयारी कर रही है।

शिक्षा सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि, छात्र-छात्राओं को टेबलेट के बजाय उनके खातों में इसकी धनराशि दिए जाने पर विचार किया जा रहा है उन्हें टेबलेट की धनराशि दी जाए या टेबलेट दिए जाएं, इस पर मुख्यमंत्री जल्द निर्णय ले सकते हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के उप नेता करन माहरा ने टेबलेट खरीद में गोलमाल की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि जिस कंपनी और मॉडल का टेबलेट खरीदा जा रहा है वह ऑनलाइन ₹9000 तक उपलब्ध है। कुछ अन्य खर्च जोड़कर यह ज्यादा से ज्यादा ₹12000 तक मिल जाएगा। लेकिन खरीद के नाम पर सरकार प्रति टेबलेट 16,000 खर्च कर रही है। साथ ही कहा था कि इस पूरे प्रकरण में एक मध्यस्थ की भूमिका है जो बड़े लोगों का करीबी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.