posted on : जून 21, 2022 6:57 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): 8वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसीलदार डुंडा प्रताप सिंह चौहान ने स्व. लाखी राम सिंह सजवाण इंन्टर कालेज डुंडा में आयोजित योगा फॉर ह्यूमैनिटी थीम पर आधारित कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इंटर कालेज में योगाचार्य अभय राज सिंह बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में पुलिस , पीआरडी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, व्यापार मंडल, ग्राम वासियों, गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि तहसीलदार डुंडा प्रताप सिंह चौहान ने कहा योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, आज योग कार्यक्रम में जो सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं। इस कार्यक्रम में 91 वर्षीय वरिष्ठ महिला पार्वती देवी ने भी प्रतिभाग किया। योग दिवस के अवसर पर बीडीओ जसवंत पंवार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. सूरज भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता परमार, डॉ. जीएस धनेई, डॉक्टर बसंती नेगी, डॉक्टर गुमान सिंह भंडारी, डॉक्टर बालम देती, फार्मेसिस्ट अरविंद पैन्यूली, फार्मेसिस्ट विनय नौटियाल, महिंद्र, पंचकर्म सहायक, जगमोहन सिंह पायल, सेवक उमेद सिंह बिष्ट, जिला पंचायत प्रतिनिधि यजुवेंद्र सिंह परमार, ओमप्रकाश प्रकाश भट्ट, पदमदत्त जोशी, सुचिता बिष्ट, धर्म सिंह रमोला व साथ ही विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


