posted on : फ़रवरी 27, 2022 12:11 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पीके राय द्वारा जनपद उत्तरकाशी में नशे व ड्रग्स के खिलाफ जंग छेड रखी है, उत्तरकाशी के युवाओं को नशे के जंजाल से बचाने के लिए उनके दिशानिर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ‘नशामुक्त उत्तरकाशी’ अभियान चलाया जा रहा है। उनके द्वारा एक ओर जनपद पुलिस को नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाकर आम जनता व युवाओं को जागरूक करने तथा दूसरी तरफ सभी क्षेत्राधिकारियों/कोतवाली/थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी/एडीटीएफ को नशे के सौदागरों व अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये है, नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस एक के बाद एक नशा तस्कर को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, इस कडी में सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, सीओ बड़कोट के पर्यवेक्षण में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एसओ पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम द्वारा गत रात्रि में चैकिंग के दौरान स्थान कमल संस्कृत विद्यालय, नौगांव रोड से राज तोमर पुत्र सुरेश चंद तोमर निवासी सुखपुरा कॉलोनी कनखल हरिद्वार उम्र22 वर्ष, विजय कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी गालीबपुर खतौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष के दो युवकों को स्विफ्ट कार (UK 01Y 0215) से 01 किलो 7 ग्राम अवैध चरस ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। (अनुमानित कीमत 1,07000रुपये है). उक्त दोनों युवकों के खिलाफ थाना पुरोला पर धारा 08/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया। दोनों युवक मोरी क्षेत्र से चरस इकट्ठा कर अच्छे मुनाफे के लिए उसे शिवरात्रि पर्व पर कनखल, हरिद्वार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। बरामदगी वाह गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को ₹2500 पारितोषिक प्रदान किया गया।
पुलिस टीम
- अशोक कुमार थानाध्यक्ष पुरोला/प्रभारी एसओजी यमुनावैली
- एसआई मोहन कठैत- प्रभारी चौकी नौगांव
- कानि. अनिल तोमर- एसओजी यमुनावैली
- कानि. विशन लाल- चौकी बाजार पुरोला
- कानि. अजय दत्त- एसओजी यमुनावैली
- कानि. सुनील जयाडा- एसओजी यमुनावैली।


