गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी – डीएम अनुराधा पाल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2024 5:18 अपराह्न

बागेश्वर : वनाग्नि सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मंगलवार को वन, आपदा, कार्यदायी संस्थाओं और राजस्व विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मियों में वनों में आग लगने की ज्यादा सम्भावना बनी रहती है, इसलिए सभी विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर वनाग्नि के नियंत्रण और रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षाे में जिन वन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा आग लगती है उन्हें चिन्ह्ति करें। ताकि उन संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखने के साथ ही वनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने वनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीएम,सीओ और प्रभागीय वनाधिकारी की एक संयुक्त कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए वनों को आग से बचाने हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से होने वाले नुकसान व दुष्परिणामों के प्रति भी आम जनता के मध्य जन जागरूकता फैलायी जाए। उन्होंने कहा कि अच्छी घास के लिए वनों में आग लगाना भी प्रकाश में आया हैं जो गलत बात हैं। जिलाधिकारी ने जनता व राहगीरों से अपील करते हुए कहा कि अपने खेतों, मेड़ो आदि जगहों पर आग जलाते है तो उसे अच्छी तरह से बुझाये तथा राहगीर जलती बीड़ी, सीगरेट रास्तों में कतई न फेकें। उन्होंने सड़क महकमें को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में लगे मजदूर सड़क के किनारे खाना बनाते है जिससे आग लगने की भी ज्यादा संभावना बनी रहती है। खाना बनाने के बाद उन्हें आग को पूर्ण रूप से बुझाने के लिए सूचित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि आग नियंत्रण हेतु जो उपकरण है उन्हें क्रियाशील रखा जाए तथा वनाग्नि संबंधित सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो इसके लिए पुखता संचार व्यवस्था बनाई जाए। बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, अनुराग आर्या, जीतेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनुपमा ह्यंकी, एसडीओ सुनील कुमार ईई लोनिवि एके पटेल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.