बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वर्ष में रक्षाबंधन पर केवल एक दिन खुलता है देवभूमि उत्तराखंड का यह मंदिर, जानें क्यों है खास…….

शेयर करें !
posted on : अगस्त 30, 2023 11:39 अपराह्न

चमोली : उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। देवभूमि में कई ऐसे मंदिर और धार्मिक स्थल हैं, जिनकी अपनी-अपनी विशेष मान्यताएं हैं। अपना-अपना महत्व है। कई ऐसे मंदिर भी हैं, जिनके बारे में अनोखी बातें भी सुनने और देखने को मिलती हैं। ऐसी मान्यताएं, जिनके बारे में आपने भी शासद ही कभी सुना और देखा होगा। ऐसा ही एक मंदिर श्री वंशी नारायण। मान्यता है कि मंदिर साल में सिर्फ एक बार रक्षाबंधन के दिन ही खुलता है।

ऐसे पहुंचें मंदिर 

वंशी नारायण मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित एकल संरचना का 8वीं शताब्दी का मंदिर है। मंदिर उरगाम गांव के अंतिम गांव बंसा से 10 किमी आगे स्थित है। इसलिए, मंदिर के आसपास कोई गांव भी नहीं है। चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित वंशीनारायण मंदिर उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले की उर्गम घाटी में कल्पेश्वर महादेव मंदिर से लगभग 12 किलोमीटर और देवग्राम से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

6 से 8 वीं शताब्दी के आसपास बना होगा

यह मंदिर हिमालय पर्वत पर स्थित नंदा देवी पर्वत श्रृंखलाओं और जंगलों से घिरा है। इस मंदिर तक पहुँचने के लिए घने ओक के जंगलों के बीच से होकर जाया जाता है। यह मंदिर भगवान श्री हरी को समर्पित है । ऐसा माना जाता है की यह मंदिर लगभग 6 से 8 वीं शताब्दी के आसपास बना होगा। वंशी नारायण मंदिर जाने के लिए उरगाम (लगभग 1500 मीटर) से बंसी (लगभग 3200 मीटर) तक का सीधा रास्ता है। इसके अलावा कलगोट (लगभग 2400 मीटर) से आसान रास्ता है।

सूर्याेदय से लेकर सूर्यास्त खुलते हैं कपाट 

कहा जाता है कि रक्षाबंधन के दिन सूर्याेदय से लेकर सूर्यास्त तक इस मंदिर के कपाट खुलते हैं। इसके बाद अगले एक साल के लिए फिर से मंदिर बंद हो जाता है। रक्षाबंधन के दिन मंदिर खुलते ही कुंवारी कन्याएं और विवाहित महिलाएं भगवान वंशी नारायण को राखी बांधती हैं।

पौराणिक कथा

वंशी नारायण मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार राजा बलि के अहंकार को नष्ट करने के लिए भगवान विष्णु ने वामन का रूप धारण किया था और बलि के अहंकार को नष्ट करके पाताल लोक भेज दिया। जब राजा बलि का अहंकार नष्ट हो गया, तब उसने भगवान नारायण से प्रार्थना की थी कि वह भी मेरे सामने ही रहे। ऐसे में श्री हरि विष्णु पाताल लोक में बलि के द्वारपाल बन गए थे।

पाताल लोक से धरती पर प्रकट हुए

लंबे समय तक जब भगवान विष्णु वापस नहीं लौटे तो माता लक्ष्मी भी पाताल लोक आ गई और बलि की कलाई पर राखी बांधी और प्रार्थना की कि वह भगवान विष्णु को पाताल लोक से जाने दें। इसके बाद राजा बलि ने बहन लक्ष्मी की बात मानकर भगवान को वचन से मुक्त कर दिया। माना जाता है कि इसी स्थान पर भगवान विष्णु पाताल लोक से धरती पर प्रकट हुए थे। तब से रक्षाबंधन के दिन इस जगह को वंशी नारायण के रूप में पूजा जाने लगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.