सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसून सत्र 2025 : हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, शिबू सोरेन को राज्यसभा में दी गई श्रद्धांजलि

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2025 2:21 अपराह्न

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2025 का आज सोमवार को 11वां दिन है, लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है। दोनों सदनों में विपक्ष द्वारा बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इससे पहले शुक्रवार को भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने संसद भवन के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और फिर सदन के अंदर नारेबाजी की। आज भी सदन की कार्यवाही बाधित रही।

शिबू सोरेन के निधन पर शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन की खबर ने आज संसद की कार्यवाही को प्रभावित किया। राज्यसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद श्रद्धांजलि स्वरूप राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है।” पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर भी संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शिबू सोरेन के निधन को “बहुत दुखद खबर” बताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बिहार वोटर लिस्ट पर लोकसभा में हंगामा

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने बिहार मतदाता सूची के मुद्दे सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से सदन की गरिमा बनाए रखने का अनुरोध किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार मतदाता सूची के मुद्दे को “बहुत गंभीर” बताया और कहा कि सरकार को इस पर चर्चा के लिए सहमत होना चाहिए। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा किए गए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव भी दिया था।

अन्य मुद्दे और आज की कार्यसूची

सत्र में गतिरोध जारी होने के बावजूद, आज लोकसभा में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 पेश किया जाना है। इस विधेयक पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम, 2022 में संशोधन के साथ चर्चा की जाएगी।

वहीं, कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों और एक आदिवासी युवक की गिरफ्तारी पर चर्चा के लिए कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया है। आप सांसद संजय सिंह ने भी एसएससी फेज-13 परीक्षा में अनियमितताओं और उसके प्रभावों पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.