गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रेलवे ने 13 रेलों की समय सारिणी में बदलाव किया, घर से निकलने से पहले जरूर देखें समय सारिणी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2026 12:24 पूर्वाह्न

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने अलग-अलग स्टेशनों पर 13 ट्रेनों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। ऐसे में पुराना शेड्यूल देखकर स्टेशन पहुंचना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों का संशोधित टाइमटेबल जारी किया गया है।

उत्तर रेलवे ने माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मूतवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) और कश्मीर घाटी के अलग-अलग रूटों पर चलने वाली 13 प्रमुख एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, मेमू और डेमू ट्रेनों के समय-सारणी में संशोधन किया है। इनमें से कई ट्रेनों के संशोधित समय सितंबर 2026 की अलग-अलग तारीखों से ही लागू हो रहे हैं, जबकि लंबी दूरी की कुछ सुपरफास्ट ट्रेनों के नए समय नवंबर 2026 से प्रभावी होंगे। अगर आप भी इन रूटों पर सफर करने जा रहे हैं, तो स्टेशन निकलने से पहले नई समय-सारणी जरूर चेक कर लें।

उत्तर रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, माता वैष्णो देवी कटरा से गुजरात और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनों का नया शेड्यूल तय किया गया है:

12472 कटरा – बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस: 25 नवंबर 2026 से इसका नया समय लागू होगा। यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर सुबह 10:02 बजे पहुंचेगी और 10:04 बजे छूटेगी। जम्मूतवी पर आगमन सुबह 11:20 बजे और प्रस्थान 11:30 बजे होगा। इसके अलावा कठुआ और पठानकोट कैंट के समय में भी बदलाव किया गया है।

12474 कटरा – गांधीधाम सर्वोदय एक्सप्रेस: 26 नवंबर 2026 से इसका नया समय प्रभावी होगा, जहां जम्मूतवी में आगमन 11:20 बजे होगा।

12476 हापा एक्सप्रेस व 12478 जामनगर एक्सप्रेस: कटरा से हापा और जामनगर जाने वाली इन दोनों ट्रेनों के समय में भी इसी तर्ज पर संशोधन किया गया है, जो क्रमशः 23 नवंबर और 29 नवंबर 2026 से लागू होगा।

सितंबर से ही प्रभावी होंगी इन एक्सप्रेस ट्रेनों की नई समय-सारणी

यूपी, राजस्थान और पंजाब से जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय में सितंबर से ही बदलाव किया जा रहा है:

14611 गाजीपुर सिटी – कटरा एक्सप्रेस: 25 सितंबर 2026 से जम्मूतवी पर इसका आगमन सुबह 10:35 बजे (पुराना समय 10:20 बजे) होगा और कटरा दोपहर 13:00 बजे पहुंचेगी।

22431 सूबेदारगंज – शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट: 26 सितंबर 2026 से इसका आगमन दोपहर 12:55 बजे होगा।

19803 कोटा – कटरा एक्सप्रेस: 26 सितंबर 2026 से कटरा पहुंचने का नया समय दोपहर 13:45 बजे रहेगा।

14803 भगत की कोठी – जम्मूतवी एक्सप्रेस: 26 सितंबर 2026 से जम्मूतवी आगमन सुबह 06:40 बजे होगा।

20985 कोटा – MCTM उधमपुर सुपरफास्ट: 30 सितंबर 2026 से जम्मूतवी पर आगमन सुबह 10:35 बजे और उधमपुर आगमन 12:30 बजे रहेगा।

कश्मीर घाटी की लोकल, MEMU और DMU ट्रेनों में फेरबदल

स्थानीय यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों से कश्मीर घाटी में चलने वाली लोकल ट्रेनों के समय में 25 सितंबर 2026 से बदलाव किया गया है:

64651 संगलदान – बारामूला MEMU: बारामूला आगमन का नया समय शाम 19:00 बजे होगा।

74617 बनिहाल – बड़गाम DMU: बड़गाम पहुंचने का समय शाम 19:00 बजे तय किया गया है।

74621 बड़गाम – बारामूला DMU: बड़गाम से शाम 19:15 बजे प्रस्थान कर यह माझोम (19:29), पट्टन (19:38), हामरे (19:47), सोपोर (19:55) होते हुए रात 20:10 बजे बारामूला पहुंचेगी।

74620 बारामूला – संगलदान DMU: संगलदान आगमन का नया समय शाम 19:20 बजे रहेगा।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और नया शेड्यूल जरूर कन्फर्म कर लें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.