मंगलवार, अक्टूबर 21, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मीराबाई चानू ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, रचा इतिहास

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2022 8:13 अपराह्न

बर्मिंघम (Birmingham Commonwealth Games): भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। महिला वेटलिफ्टर मीराबाई 49 किग्रा वेट कैटेगरी में 201 किग्रा वजन उठाकर पहले स्थान पर रहीं। 27 वर्षीय मीराबाई का राष्ट्रमंडल खेलों में यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक (gold medal) है। उन्होने इससे पहले, पिछली बार गोल्ड कोस्ट (2018) में भी गोल्ड मेडल जीता था। मीराबाई चानू की बर्मिंघम में इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर बधाई दी है।

The exceptional @mirabai_chanu makes India proud once again! Every Indian is delighted that she’s won a Gold and set a new Commonwealth record at the Birmingham Games. Her success inspires several Indians, especially budding athletes. pic.twitter.com/e1vtmKnD65

— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022

बर्मिंघम में चानू ने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड भी बनाया। स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा का वजन उठाया। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में स्नैच राउंड में किसी महिला एथलीट द्वारा उठाया गया यह सबसे ज्यादा भार है। मीराबाई ने पिछले साल ही देश को वेटलिफ्टिंग (weightlifting) में 21 साल बाद ओलंपिक मेडल दिलाया था। 2020 टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलो का वजन उठाया था और सिल्वर मेडल जीता था।

मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स की बात करें, तो भारत को अब तक तीन मेडल मिले हैं और तीनों ही मेडल वेटलिफ्टर्स ने दिलाए हैं। इससे पहले पुरुष कैटेगरी में संकेत महादेव सरगर ने सिल्वर और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मणिपुर की मीराबाई चानू का शुरुआती समय काफी गरीबी में बीता। वह घर के लिए जंगलों में लकड़ियां चुना करती थीं। 12 साल की उम्र से ही चानू वजन उठाती रही हैं और इसी हुनर के कारण वह विश्व स्तर पर देश का परचम लहरा रही है। उन्हें खेल रत्न अवार्ड और पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : प्रदूषण नियंत्रण के लिए ड्रोन से पानी छिड़काव, तीन शहरों में 17 स्थानों पर अभियान शुरू
  • नौगांव में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • PM मोदी ने INS विक्रांत पर जवानों संग मनाई दीपावली
  • पीसीएस वैभव गुप्ता की दूरदृष्टि और परिश्रम से नगर निगम कोटद्वार ने रचा इतिहास, स्वच्छता सर्वेक्षण में लहराया परचम, मिला “अटल निर्मल नगर” पुरस्कार
  • सैंट थैरेसा श्रीनगर ने जीती क्रिकेट की ट्राफी
  • बदरीनाथ धाम में आज से दीपोत्सव कार्यक्रम
  • सोने-चांदी के भाव आसमान, खरीदारी से लोगों ने मुंह मोड़ा
  • पिंडर नदी पर जल्द किया जाए पुल निर्माण
  • बदरीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से हुआ सुसज्जित
  • अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक हैं दीपावली का पर्व – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.