बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आमने-सामने चुनाव आयोग और राहुल गांधी, ECI ने कहा-शपथ-पत्र दो या देश से माफ़ी मांगो

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2025 4:17 अपराह्न

नई दिल्ली : विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने तीखा पलटवार किया है। बीते दिनों राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” और “भाजपा से मिलीभगत” का आरोप लगाया था। इन आरोपों को लेकर चुनाव आयोग अब सख़्त तेवर में आ गया है।

आयोग के सूत्रों का कहना है, “अगर राहुल गांधी अपने विश्लेषण और आरोपों पर यक़ीन रखते हैं, तो उन्हें शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करने से क्या आपत्ति हो सकती है? यदि वे ऐसा नहीं करते, तो यह माना जाएगा कि उन्हें अपने ही आरोपों पर भरोसा नहीं। ऐसी स्थिति में उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कांग्रेस नेता के पास केवल दो रास्ते हैं या तो घोषणापत्र पर दस्तख़त करें, या फिर देश से माफ़ी मांगें।

कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र तक उठे सवाल

गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। इस पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल से शपथ-पत्र देकर सबूत पेश करने को कहा।

इसी तरह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों पर भी राहुल गांधी से राज्य निर्वाचन अधिकारी ने ठोस प्रमाणों के साथ शपथ-पत्र की मांग की है। राहुल ने आरोप लगाए थे कि “चुनाव आयोग जानबूझकर भाजपा के पक्ष में मतदाता सूची में फेरबदल करवा रहा है।”

अब बड़ा सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी अपने आरोपों पर कायम रहते हुए शपथ-पत्र देंगे? या फिर देश की जनता के सामने अपने बयानों के लिए माफ़ी मांगेंगे? क्या विपक्ष के ये आरोप सिर्फ़ चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं या वाकई कोई ठोस सबूत उनके पास हैं?

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.