बुधवार, जून 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीण विकास की खुली पोल, झारखण्ड के कांग्रेसी नेता को ईडी ने किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2024 6:36 अपराह्न

रांची। झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय  ने 15 मई, बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उन पर पूछताछ के दौरान सहयोग न करने का आरोप लगाया है। ईडी ने आलमगीर आलम को आज भी पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्रों की मानें तो ईडी ने आलमगीर को पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार किया।

आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के घर पर 37 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश ईडी ने बरामद किया था, इसी सिलसिले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही थी और जब ईडी को लगा कि कांग्रेस नेता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार को आलम के साथ ईडी ने 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

70 साल के आलम को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करने के लिए मंगलवार को रांची में ईडी के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था।  झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री ने ईडी ऑफिस में एंट्री करने से पहले पत्रकारों से कहा, “मुझे आज भी बुलाया गया था और इसलिए मैं आया हूँ।”

यह छापेमारी झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में थी, जिन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान, बेहिसाब नकदी को गिनने के लिए कई नोट गिनने वाली मशीनें भी लाई गईं। बरामद किए गए कैश में ज्यादातर 500-500 के नोट थे। इसके अलावा, एजेंसी के अधिकारियों ने जहांगीर आलम के फ्लैट से कुछ आभूषण भी बरामद किए।

आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम दोनों को ईडी ने छापेमारी और उसके बाद झारखण्ड के रांची में उनके परिसर से करोड़ों रुपये की नकदी बरामदगी के बाद गिरफ्तार किया था।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने आरोप लगाया कि लगातार पड़ रहे छापों में नोटबंदी के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में नोटों का मिलना नोटबंदी की असलियत खोलता है। इस मामले में कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत बैंकों की भूमिका की भी जाँच की जानी चाहिए।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संघर्ष से सफलता तक : पहाड़ की बेटी प्रियंका ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी : सीएम धामी
  • उत्तराखण्ड के दिव्यांग खिलाड़ियों का कमाल, एशियन पैरा थ्रो बॉल में जीता ब्रॉन्ज
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, पौड़ी में 492 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में सीडीओ अशोक जोशी सख्त, समय पर पोर्टल अपडेट करने के निर्देश
  • स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण
  • पौड़ी में गुलदार का कहर, घास लेने गई महिला पर किया हमला
  • कोटद्वार : अवैध चाकू सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
  • मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक को मिला रोजगार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.