शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अमेरिका ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की, रूस की दोस्ती नहीं आई पसंद

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2025 11:41 अपराह्न

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही भारत को रूस से सैन्य उपकरण खरीदने के कारण जुर्माना भी देना होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है और यूक्रेन युद्ध के दौरान वैश्विक रुख का समर्थन नहीं करता।

ट्रंप ने कहा, “भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमारे व्यापार में कमी आई है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं। भारत रूस से सैन्य और ऊर्जा सहयोग करता है, और यूक्रेन युद्ध में रूस को अलग-थलग करने की वैश्विक कोशिशों में उसका रुख अलग रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत और चीन रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं। जब दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हिंसा रोके, तब भारत का रुख ठीक नहीं है। इसलिए 1 अगस्त से भारत को 25% टैरिफ और जुर्माना देना होगा।”

टैरिफ और जुर्माना 1 अगस्त से लागू

ट्रंप की यह घोषणा समय सीमा को 1 अगस्त तक बढ़ाने के कुछ दिनों बाद आई है। उन्होंने पहले संकेत दिया था कि भारत पर 20-25% टैरिफ लग सकता है, क्योंकि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में प्रगति नहीं हो रही है। ट्रंप ने कहा कि भारत को रूस से सैन्य उपकरणों के आयात के लिए जुर्माना भी देना होगा, हालांकि जुर्माने की राशि के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में गतिरोध

अमेरिकी व्यापार वार्ताकार अगले महीने भारत के साथ बातचीत के लिए आने वाले हैं। हाल ही में भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया था, लेकिन कृषि और डेयरी क्षेत्रों में मतभेदों के कारण कोई सहमति नहीं बन पाई। अमेरिका चाहता है कि भारत अपने बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए खोले, लेकिन भारत ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने बार-बार भारत से अपने बाजार को अमेरिकी वस्तुओं के लिए खोलने की मांग की है, लेकिन कृषि और डेयरी क्षेत्र व्यापार वार्ता में सबसे जटिल मुद्दे बने हुए हैं।

रूस के साथ व्यापार पर चेतावनी

पिछले सप्ताह अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत, चीन और ब्राजील को चेतावनी दी थी कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कड़े टैरिफ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये देश सस्ते रूसी तेल का उपयोग करके रूस की युद्ध मशीन को समर्थन दे रहे हैं। नाटो प्रमुख मार्क रूट ने भी भारत, चीन और ब्राजील से रूस के साथ व्यापार बंद करने की मांग की थी, साथ ही 100% टैरिफ और अतिरिक्त प्रतिबंधों की चेतावनी दी थी।

भारत का रुख: राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत किसी भी व्यापार समझौते को समय सीमा के आधार पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता तभी स्वीकार किया जाएगा जब वह पूरी तरह तैयार हो, उचित हो और भारत के राष्ट्रीय हित में हो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.