मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इंजीनियर ने की ऐतिहासिक हेरा-फेरी, बिहार में रेलवे के इंजीनियर ने रेल इंजन को ही बेच डाला

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2021 1:00 अपराह्न

एक तरफ जहां सरकार भारतीय रेलवे में आधुनिकीकरण और बदलाव के कई दावे कर रही थी, वहीँ दूसरी तरफ इसके अंदर फैला हुआ भ्र’ष्टाचा’र आए दिन नए-नए रास्ते खोज रहा है. बिहार से एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. ये मामला हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है, सोशल मीडिया पर भी इसे देखकर खूब चर्चे चल रहे है.

बिहार के समस्तीपुर मंडल में एक इंजीनियर ने एक इंजन को ही बेच डाला, जी हां ये बात सुनने में जितनी अजीब है उतनी सच भी है. ये ऐतिहासिक हेरा-फेरी की घटना का खुलासा ऑन ड्यूटी सिपाही की रिपोर्ट के बाद हुआ.

बताया जा रहा है कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास एक स्टीम इंजन कई सालों से खड़ा हुआ था, एक इंजीनियर ने इस स्टीम इंजन को बेच डाला. वहीं मामला का खुलासा होने के बाद रेलवे विभाग में सनसनी मच गई.

स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक इंजीनियर ने DMI का फर्जी आदेश तैयार करके छोटी लाइन का पुराना स्टीम इंजन बेच दिया. वहीं मामले की भनक किसी को ना लगे इसलिए इंजीनियर ने एक दरोगा के साथ मिलकर शेड के आवक रिजस्टर में एक पिकअप वैन की एंट्री भी दर्ज कराई.

इंजीनियर राजीव रंजन झा, हेल्पर सुशील यादव के साथ मिलकर 14 दिसंबर 2021 को पुराने इंजन को गैस कटर की मदद से कटवा रहे थे. इस दौरान आउटपोस्ट के प्रभारी एमएम रहमान ने उन्हें रोका तो झा ने फर्जी लेटर दिखाते हुए कहा कि इस पुराने इंजन का स्क्रैप डीजल शेड में वापस पहुंचना है.

सिपाही की मदद से उन्होंने एक पिकअप वैन की एंट्री दर्ज कराई. वहीं अगले दिन ड्यूटी पर सिपाही संगीता पहुंची तो उन्होंने रजिस्टर में एक पिकअप वैन की एंट्री देखी.

जब उन्होंने शेड में जाकर देखा तो स्क्रैप वहां से गायब था. संगीता ने मामले की जानकारी तुरंत अधिकारीयों को दी तो पूरे विभाग में हड़’कंप मच गया. तब पता चला कि इंजन कटवाने का कोई आदेश DMI ने जारी ही नहीं किया था.

तब अधिकारीयों ने उस इंजीनियर की तलाश शुरू की जो आदेश दिखा कर इंजन को कटवा रहा था. इसके साथ ही रजिस्टर में जिस पिकअप वैन की एंट्री की गई थी उसकी तलाश भी शुरू की गई.

वहीं DRM ने तुरंत आदेश जारी करके इंजीनियर, हेल्पर और डीजल शेड पोस्ट पर तैनात दारोगा वीरेंद्र द्विवेदी को प्रभाव से तुरंत निलंबित कर दिया.

समस्तीपुर मंडल के सिक्योरिटी कमिश्नर एके लाल के मुताबिक जब एमएम रहमान ने डीजल शेड से आदेश पत्र जारी होने को लेकर जांच की तो जानकारी मिली कि शेड के DMI ने इस तरह का कोई भी आदेश दफ्तर से जारी ही नहीं किया है.

इसके बाद विभाग को एहसास हुआ कि ये तो विभाग के अंदर का ही खेल है. दो दिनों तक लगातार खोजबीन के बाद भी ना तो अब तक स्क्रैप लोड वाहन हाथ लगा है और ना ही इंजीनियर की कोई जानकरी मिल पाई है. पुलिस फ़िलहाल स्क्रैप और इंजीनियर की तलाश में जुटी हुई है.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.