बुधवार, जून 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

त्योहारों के पहले मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, सूखा प्रभावित जिलों के प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता कार्य का शुभारंभ

छठ से पूर्व सभी प्रभावित परिवारों के खाते में राहत राशि का हस्तांतरण कराएं

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2022 7:40 अपराह्न
विभाग के अधिकारी और सभी जिलों के जिलाधिकारी इस कार्य को शीघ्रातिशीघ्र कराएं।
कोई भी प्रभावित परिवार छूटे नहीं, इसका ख्याल रखें।
बिहार ब्यूरो 

पटना  : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्ष 2022 में राज्य के सूखा प्रभावित जिलों के प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता के वितरण कार्य का रिमोट द्वारा शुभारंभ किया। राज्य के 11 सूखाग्रस्त जिलों के 96 प्रखंडों के 937 पंचायतों के 7841 राजस्व ग्रामों एवं इसके अंतर्गत आनेवाले सभी गांव टोलों तथा बसावटों के सभी प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता के रूप में ग्रेच्यूटस रिलीफ (GR) की राशि 3500 रुपये प्रति परिवार की दर से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही है। त्योहारों के पहले बड़ी सौगात देते हुये आज 11 जिलों गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय जमुई, भागलपुर एवं बांका के 2 लाख 4 हजार 280 लाभुकों के खाते में 3500 रुपये प्रति परिवार की दर से 71 करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये हस्तांतरित की गयी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ से पूर्व सभी प्रभावित परिवारों के खाते में राहत राशि का हस्तांतरण अवश्य कराएं। कोई भी प्रभावित परिवार छूटे नहीं, इसका ख्याल रखें। विभाग के अधिकारी और सभी जिलों के जिलाधिकारी इस कार्य को शीघ्रातिशीघ्र कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियमित एवं अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न सुखाड़ की स्थिति की लगातार समीक्षा की गयी। कृषि विभाग को पूरी स्थिति का आकलन कर प्रभावित प्रखण्डों, पंचायतों, गाँवों एवं टोलों को चिह्नित करने तथा सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। राज्य के सूखा प्रभावित जिलों के प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर तक के सभी गाँवों, टोलों तथा बसावटों के प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता दी जा रही है। खुशी की बात है कि आज इसकी शुरुआत हो गई है। इससे प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता की राशि प्राप्त हो सकेगी और उन्हें राहत मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान सभी सूखाग्रस्त 11 जिलों के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि छठ महापर्व के पूर्व सभी प्रभावित परिवार के खातों में राशि हस्तांतरित करा दी जाएगी, इससे त्योहारों के दौरान लोगों को सहूलियत होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत आपदा प्रबंधन सह जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने हरित पौधा भेंटकर किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री शाहनवाज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव श्री एन० सरवन कुमार, आपदा प्रबंधन सह जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11 जिलों के जिलाधिकारी एवं लाभुक जुड़े हुए थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : नीति घाटी ज्योर्तिमठ चमोली में एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा; नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील
  • आधे अधूरे कार्यों से आवाजाही में हो रही परेशानी
  • पर्यटकों के दीदार को खूली फूलों की घाटी
  • दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे हारी दिव्यांगता, अनुराग ने नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में रचा इतिहास
  • नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से फिट इंडिया का नारा बुलंद – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम आशीष चौहान ने विभागों से 7 दिनों के भीतर मांगा माइक्रो प्लान
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज; एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण
  • ग्रामीणों क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान की लापरवाही पर डीपीआरओ सख्त, 06 एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.