शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निसान ने लॉन्च की ऑल-न्यू ग्रेवाइट : 5.65 Lakhs रुपये की शुरुआती कीमत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 21, 2026 12:13 पूर्वाह्न

देहरादून: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज INR 5.65 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत में ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को लॉन्च करने का एलान किया। बोल्ड और गेम चेंजिंग 7-सीटर एमपीवी ग्रेवाइट भारत में निसान के सफर के नए अध्याय की शुरुआत है।
भारत से प्रेरित मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया ग्रेवाइट भारत में निसान मोटर इंडिया के नवीनतम प्रोडक्ट ऑफेंसिव का पहला प्रोडक्ट है। यह भारत में कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता और मौजूदगी को दर्शाता है।

इस मॉडल का नाम ‘ग्रेवाइट’ भारत के 1.4 अरब लोगों और राष्ट्र की विविधता को आकार देने वाली 19,000 भाषाओं एवं रीति-रिवाजों से प्रेरित है। ग्रेवाइट को भारतीय परिवारों की बदलती महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें रोड पर शानदार मौजूदगी के साथ स्पेस, वर्सटैलिटी, कम्फर्ट और रोजाना की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

निसान एंड इनफिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडिल ईस्ट, केएसए, सीआईएस एवं भारत के प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा, ‘भारत निसान की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं के केंद्र में है। पिछले साल परिचालन को मजबूत करने, नेटवर्क को विस्तार देने और प्रोडक्ट ऑफेंसिव की दिशा में हमारे प्रयास इस बाजार को लेकर लंबी अवधि में कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट सिर्फ एक प्रोडक्ट की लॉन्चिंग नहीं है, बल्कि यह भारत में निसान के सतत विकास के नए चरण की शुरुआत है। चेन्नई में हमारे अलायंस पार्टनर के साथ हमारी लोकल मैन्यूफैक्चरिंग और फ्यूचर रेडी प्रोडक्ट रोडमैप के साथ हम यहां प्रतिस्पर्धा करने, विकास करने और महत्वपूर्ण सेगमेंट में नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।’

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट भारतीय परिवारों की विविधता, व्यापकता एवं महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित है। इसकी मॉड्यूलर सीटिंग से लेकर इसके कमांडिंग स्टांस तक, हर खूबी दिखाती है कि कैसे भारतीय ग्राहक रहते हैं, यात्रा करते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। हमारे लिए ग्रेवाइट सिर्फ एक प्रोडक्ट की पेशकश नहीं है। यह एक वादा है कि निसान ऐसे वाहन को डिजाइन करना, मैन्यूफैक्चर करना और उनमें निवेश करना जारी रखेगी, जो सच्चे अर्थों में भारत की मोबिलिटी की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप हों।’

डिजाइन एवं प्रेरणा

ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट निसान की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज के साथ एक अलग और भरोसेमंद पहचान बनाती है। एलिवेटेड प्रपोर्शन, मस्कुलर बॉडी लाइन, शानदार व्हील आर्क और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे भारत की अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन के लिए रोड पर शानदार प्रजेंस देते हैं।

ग्रेवाइट अपने सेगमेंट की इकलौती गाड़ी है, जिसमें खास हुड ब्रांडिंग के साथ यूनिक रियर-डोर बैजिंग की गई है। इसका डिजाइन एक बोल्ड एक्सप्रेशन है, जो एक्सक्लूसिविटी एवं मजबूत विजुअल रिकॉल को और मजबूत बनाता है।

इसकी आइडेंटिटी के सेंटर में है इसके फ्रंट एवं रियर में निसान का सिग्नेचर C-शेप डिजाइन इंटीग्रेशन। यह इसे प्रीमियम, मॉडर्न कैरेक्टर देते हुए ब्रांड की खास पहचान से जोड़ता है।निसान ग्रेवाइट में शानदार केबिन स्पेस और बेहतरीन मॉड्यूलरिटी के साथ फैमिली मोबिलिटी को नई परिभाषा दी गई है। इसे रोजाना आने-जाने और लंबे सफर दोनों के लिए आसानी से एडजस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी तीनों रो में पूरा आराम मिलता है।

प्रीमियम स्वेड और लेदरेट क्विल्टेड सीटें आरामदायक हैं। पहली रो में कंधे और कोहनी के लिए पर्याप्त जगह मिलती है और दूसरी एवं तीसरी रो में सिर एवं घुटनों के लिए पर्याप्त स्पेस के साथ सीटिंग आरामदायक बनती है।

फ्लेक्सिबल सीटिंग सॉल्यूशन:
– 2 से 7 लोगों तक के लिए सीटिंग फ्लेक्सिबिलिटी
– तीसरी रो की सीटों को आसानी से निकाला जा सकता है, जिससे बूट स्पेस 625 लीटर तक बढ़ जाता है।

बूट स्पेस की खास बातें:
– 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में 625 लीटर
– 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में 320 लीटर
– 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में 84 लीटर
5-सीटर कॉन्फिगरेशन में 625 लीटर लगेज कैपेसिटी के साथ ग्रेवाइट व्यावहारिक जरूरतों के हिसाब से शानदार है।
3-रो वेंट्स वाले ट्रॉपिकल एसी से पूरे केबिन में अच्छी हवा का फ्लो सुनिश्चित होता है। साथ ही दूसरी रो के लिए अलग एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल, नेक सपोर्ट, पहली रो में आर्मरेस्ट और एर्गोनॉमिकली डिजाइन किए गए इंटीरियर से इसकी खूबी को चार चांद लगते हैं। ग्रेवाइट से सेगमेंट में बेस्ट-इन-क्लास केबिन स्टोरेज मिलती है।

Pricing:
Variant EX Showroom (INR, Lakhs)
VISIA 5,65,000
ACENTA 6,59,000
N-CONNECTA 7,20,000
TEKNA 7,91,000
N-CONNECTA AMT 7,80,000
TEKNA AMT 8,49,000

निसान के नए पोर्टफोलियो में दूसरा महत्वपूर्ण मॉडल ऑल-न्यू ग्रेवाइट भारत में ब्रांड के प्रोडक्ट्स को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। भारत से निर्यात होने वाली नई निसान मैग्नाइट की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए और नेटवर्क वाले शहरों में बढ़ते डीलर नेटवर्क के लोकल सपोर्ट के साथ ग्रेवाइट भारत में कंपनी के सतत विकास की नींव को मजबूत करने वाला प्रोडक्ट है।

2026 के मध्य में आने वाली टेक्टॉन सी-एसयूवी और 2027 की शुरुआत में 7-सीटर सी-एसयूवी के साथ भविष्य को लेकर निसान का रोडमैप भारतीय बाजार में भरोसेमंद मल्टी सेगमेंट ऑफेंसिव का संकेत देता है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • डीएम आकांक्षा कोंडे ने तहसील कांडा का किया औचक निरीक्षण, कार्य व्यवस्था में लापरवाही पर हुई सख्त, तहसीलदार से लेकर समस्त कर्मचारियों की वेतन आहरण पर रोक, स्पष्टीकरण तलब
  • होली के रंगों में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और विकास के संदेश के साथ दिखे सीएम धामी
  • महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 10 मार्च को होगी जनसुनवाई – डीएम स्वाति एस भदौरिया
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कोटद्वार में विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर कड़े निर्देश
  • डीएम देहरादून सविन बंसल ने आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्तिकर्ता गोदाम भगवानपुर हरिद्वार में की औचक छापेमारी, अंडो की गुणवत्ता परीक्षण के लिए सैंपल
  • नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत, टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में सीएचसी यमकेश्वर में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा, पहले दिन 17 मरीज लाभान्वित
  • चार साल बाद टूटा गतिरोध, बढ़ा मेजबानी का दायरा, लेक फेस्टिवल की गतिविधियां इस बार सिर्फ टिहरी में नहीं, कई अन्य जगह भी
  • टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.