posted on : जनवरी 29, 2022 4:52 अपराह्न
कोटद्वार । आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत एसएसटी टीम (स्टैटिक सर्विलांस टीम) ने थाना क्षेत्रान्तर्गत कौडिया बैरियर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0 दुगड्डा की मौजूदगी में चैकिंग के दौरान वाहन सं0- DL7CL0077 ब्रेजा कार को चैक किया गया तो वाहन से दो लाख छत्तीस हजार रूपये नगद व 14 बोतल अवैध शराब बरामद हुई वाहन को पवन कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी साकेत साउथ दिल्ली उम्र 51 वर्ष चला रहा था चालक द्वारा बरामद रूपयों व शराब के सम्बन्ध में कोई सन्तोष जनक उत्तर नहीं दिया गया अतः चालक/अभियुक्त के कब्जे से अवैध शराब बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोटद्वार पर अभियोग पंजीकृत किया गया व मौके पर बरामद रूपयों को सैक्टर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश द्वारा सील कर ट्रेजरी कोटद्वार में जमा कराया गया।



