पौड़ी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ हेतु आज एनआईसी कक्ष पौड़ी में पर्यवेक्षक पौड़ी व श्रीनगर डॉ. पार्थ सारथी मिश्रा, सामान्य प्रेक्षक राजीव रतन यमकेश्वर व कोटद्वार, सामान्य प्रेक्षक केएस दयानंद चौबट्टाखाल, जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में राजनैतिक पार्टियों के द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बूथों में 04 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्मिकों का डाटा तैयार किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आयोजित द्वितीय रेंडमाइजेशन में पर्यवेक्षकों व राजनैतिक पार्टियों से आये प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए अवगत कराया कि डाटा के आधार पर कार्मिकों को नियुक्ति आदेश जारी भी किया जाएगा। कार्मिकों के नियुक्ति आदेश के बाद प्रथम सत्र में पीठासीन अधिकारी व प्रथम निर्वाचन अधिकारियों की ट्रेनिंग की जाएगी। कहा ट्रेनिंग के दौरान उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की समस्त जानकारी सांझा की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में एक महिला पोलिंग पार्टी सम्मलित होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, एनआईसी अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, राजनैतिक पार्टी से दिगम्बर नेगी सहित उपस्थित थे।



