रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूद्रप्रयाग में गृह मंत्री अमित शाह ने की मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2022 11:12 अपराह्न

 

रूद्रप्रयाग । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में घर-घर जाकर मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत से पहले अमित शाह ने बाबा रुद्रनाथ मंदिर, रुद्रप्रयाग में पूजा अर्चना की। इसके बाद अमित शाह ने घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से बीजेपी के लिए वोट मांगे। केंद्रीय गृह अमित शाह ने घर-घर जनसंपर्क करने के बाद रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया था तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है तो हमारा वादा है कि जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे। केंद्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि वर्षों तक उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के दमन को सहा। आज रामपुर तिराहे की घटना को कोई भुला नहीं सकता, उत्तराखंड के नौजवान अपने अधिकार के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे। श्रद्धेय अटल जी की सरकार आई तब उन्होंने उत्तराखंड की रचना की। उत्तराखंड में पूरे देश और दुनिया की श्रद्धा के केंद्र चारधाम हैं, इसलिए उत्तराखंड का विकास जरूरी है।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश का कोई भू-भाग ऐसा नहीं होगा, जहां से लोग चारधाम में नहीं आते होंगे। देश में कोई ऐसा छोर भी नहीं होगा, जिसकी सुरक्षा के लिए उत्तराखंड का जवान तैनात न हो। शाह ने कहा कि मैं आज यहां भाजपा की ओर से, पूर्व सैनिकों और उत्तराखंड के निवासियों को धन्यवाद देने आया हूं कि आपने जिस तत्परता और वीरता के साथ देश की सुरक्षा की है इसी के कारण आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मैं जब जनरल बिपिन रावत जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने गया था, तो उनके घर में वीरता और हौसले का माहौल देखकर हैरान था। किसी के मन में किसी भी तरह की ग्लानि नहीं थी, सबके मन में यही भाव था कि जनरल साहब देश के लिए काम करते-करते शहीद हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की स्थापना से ही देश की सुरक्षा, सैन्य बलों का आधुनिकीकरण, सैनिकों को सुविधा और रिटायर्ड सैनिकों की सुविधाओं में बदलाव करने के लिए भाजपा हमेशा कटिबद्ध रही है। 50 के दशक से आज तक हमारा कोई भी चुनावी घोषणा पत्र निकाल कर देख लीजिए, अनेक ऐसे काम भाजपा ने किए हैं जिससे देश की सेना का सम्मान बढ़ने का काम हुआ है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी ने 2015 में वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया है। यही बताता है कि भाजपा की प्राथमिकता क्या है। 2013-14 में रक्षा बजट 2 लाख करोड़ रुपये रह गया था। 2021-22 में रक्षा बजट को बढ़ाकर 4 लाख 78 हजार करोड़ रुपये करने का काम मोदी सरकार ने किया है। सेना के आधुनिकीकरण और देश को शस्त्रों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी मोदी सरकार ने ढेर सारे काम किये हैं। सैनिकों को आधुनिक रक्षा सामग्री मिले, क्वालिटी में कोई कॉन्प्रोमाइज न हो, ये भाजपा सरकार ने तय किया है। भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में सेना और सेना के जवान हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसे भाषणों में नहीं, सरकार की योजनाओं में चरितार्थ किया है अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों को ‘फेल सरकार’ को उपमान दिया जाता है। भाजपा की सरकारों को ‘डबल इंजन’ की सरकार का उपनाम दिया जाता है। आने वाले समय में देवभूमि के युवाओं को पलायन न करना पड़े इस प्रकार की सरकार हम उत्तराखंड को देंगे।

<

p style=”text-align: justify;”> 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.