रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : प्रेक्षकों ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए की गई गतिविधियों की ली जानकारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2022 4:35 अपराह्न
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ निर्वाचन आयोग से नामित प्रेक्षक सामान्य लक्ष्मी नारायण मंत्री (आईएएस) एवं नवजोत पाल सिंह रंधावा (आईएएस) तथा प्रेक्षक पुलिस व्यवस्था दिवाकर शर्मा (आईपीएस) द्वारा आज जिला कार्यालय टिहरी गढ़वाल के एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में विधान सभा निर्वाचन 2022 को लेकर की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात् प्रेक्षक सामान्य लक्ष्मी नारायण मंत्री (आईएएस) द्वारा विधान सभा क्षेत्र घनसाली, देवप्रयाग एवं प्रताप नगर हेतु बनाये गये नामांकन कक्षों, कन्ट्रोल रूम तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जबकि प्रेक्षक सामान्य नवजोत पाल सिंह रंधावा (आईएएस) द्वारा विधान सभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर, टिहरी एवं धनोल्टी हेतु बनाये गये नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रेक्षकों द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु की गई गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप गतिविधि, दिव्यांग बूथ, सखी बूथ या आदर्श बूथ को आर्कषक बनाने का मकसद मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। प्रेक्षकों द्वारा जनपद में स्वीप के तहत बीएलओ के माध्यम प्रत्येक घर के एक-एक सदस्य को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ते हुए निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है तथा इसमें आर्टिकल लिखने की बात कही। प्रेक्षकों द्वारा आरओ, एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, दिव्यांग मतदाता, पोलिंग स्टेशन, क्रिटीकल बूथ, बनरेबल बूथ, जमा किये शस्त्र, जीपीएस वाहन, सी विजिल एप, शेडो एरिया बूथ, मतदेय स्थलों पर शौचालय, बिजली, फर्नीचर आदि व्यवस्था, लीकर, पोस्टल बैलेट रखने हेतु की गई व्यवस्था, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं वापसी सहित आदि की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को सख्त निर्देशित कर दें कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, किसी भी प्राइवेट वाहन में न बैठे, किसी भी व्यक्ति का आश्रय न लें तथा मतदेय स्थल पर ही खाने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियां किस तिथि को कितनी-कितनी रवाना होंगी तथा कब वापस पहुंचेंगी पूरा होमवर्क कर लें। कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों पर गोले मार्क करवाना तथा सीसीटीवी आईपी एड्रेस वाला लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि द्वितीय रेण्डामाइजेशन हेतु चार्ट तैयार कर लें और माइक्रो ऑब्जर्बर की ट्रेनिंग भी करवा लें। कहा कि डिस्पेच सामाग्री का प्राप्ति रसीद हेतु स्पेशल काउंटर बना लें।
जिला निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा जनपद में विधान सभा निर्वाचन 2022 को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। उनके द्वारा भौगोलिक परिस्थितियों, पलायन, दूरस्थ मतदेय स्थल, जमा शस्त्र आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। वहीं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप नमामि बंसल द्वारा स्वीप गतिविधियों, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा पोस्टल बैलेट, ट्रांसपोर्ट आदि के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी नमिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह, कोषाधिकारी विदुषी भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.