गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और सुदृ़ढ़ीकरण का कार्य किया जाय तेजी से पूरा – उच्च शिक्षा मंत्री

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2020 4:12 अपराह्न

देहरादून : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति को लेकर समीक्षा की। इस दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और सुदृ़ढ़ीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जाय।

बैठक के दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि आठ महीने बाद भी समया-बगडियाल गांव मोटर मार्ग का काम शुरू नहीं हो पाया है। जिसे तत्काल शुरू करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत फेज-एक से तीन तक स्वीकृत सड़कों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सड़ाकों के निर्माण, डामरीकरण व सुधारीकरण में किसी भी प्रकार की ठिलाई न बरती जाय। ग्वीड़गांव-नौगांव-ईड़ा मोटर मार्ग, कालौं गांव मोटर मार्ग, नलई-चैपड़ा-मोलखाखल-टीला-मजरामहादेव-सौंठ-चाकीसैंण-जाख एवं ऐंठी मोटर मार्ग, धांधणखेत -ग्वारी मोटर मार्गों की समीक्षा करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इन सड़कों का जीर्णोंधार एवं सुधारीकरण का कार्य यथासमय पूर्ण कर लिया जाय।

नौठा-धुलेठ मोटर मार्ग के बार बार अवरूद्ध होने की शिकायत पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उक्त स्थान पर सड़क को एक मीटर और कटिंग के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के रूके हुए मुआवजे का भुगतार शीघ्र करने को कहा। वहीं भीड़ा-पोखरी मोटर मार्ग के डामरीकरण को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर उन्होंने मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई को जांच के आदेश देते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाही करने के निर्देश दिये। वहीं डॉ. धन सिंह रावत ने पौबों विकासखंड के अंतर्गत कुलाणी मोटर मार्ग के निर्माण की तारीफ करते हुए संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों को उनके द्वारा किये गये बेहत्तर कार्य के लिए सम्मानित करने को कहा।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई/अपर सचिव उदय राज सिंह, मुख्य अभियंता के.पी. उप्रेती, मुख्य अभियंता गढ़वाल आर.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता एस.के.पाठक, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई श्रीनगर वी.डी.जोशी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई बैजरों एम.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.