posted on : जनवरी 27, 2022 4:27 अपराह्न
टिहरी : जनपद टिहरी गढवाल के समस्त न्यायालयों में 29 जनवरी 2022 (अंतिम शनिवार) को प्रस्तवित सामान्य मासिक लोक अदालत अग्रिम आदेश तक स्थगित की गई है। सिविल जज (सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ने बताया कि प्रभारी जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार माह जनवरी की 29 तारीख अंतिम शनिवार को सामान्य मासिक लोक अदालत के आयोजन संबंधी सूचना सभी सम्बन्धित को भेजी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उच्च न्यायालय नैनीताल के द्वारा नवीनतम गाइड लाइन को जारी करते हुए राज्य के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में केवल अतिआवश्यक वादों की सुनवाई के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से निस्तारण के आदेश दिए गये है। कहा कि गाइड लाइन के अनुपालन में प्रभारी जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद के सभी न्यायालयों में 29 जनवरी, 2022 को प्रस्तावित मासिक लोक अदालत अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।



