रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में ली पुलिस परेड की सलामी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2022 5:13 अपराह्न
हरिद्वार । जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने 73वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, रोशनाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड की सलामी ली।  जिलाधिकारी का पुलिस लाइन परिसर रोशनाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने परेड के लिये तैयार विशेष वाहन के माध्यम से पूरे परेड का निरीक्षण किया, जिसके लिये मुख्य अतिथि जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि के निरीक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक रीना राठौर के नेतृत्व में कदम ताल मिलाते हुये परेड का संचालन हुआ। इसमें सबसे आगे यातायात पुलिस की टुकड़ी, उसके बाद क्रमशः सशस्त्र पुलिस, पीएसी, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस तथा पीआरडी की टुकड़ी थी। इनके पीछे इण्टरसेप्टर, डाॅग स्क्वाइड, बम निरोधक दस्ता, पुलिस कण्ट्रोल रूम, अग्निशमन सेवा का दस्ता चल रहा था। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमित संख्या में झांकियां प्रदशित की गयी थी। जो झांकियां यहां प्रदशित की गयी, उनमें कृषि विभाग की झांकी में सम्पोषण के महत्व को प्रदर्शित किया गया, आपदा प्रबन्धन की झांकी में कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूकता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की झांकी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यटन की झांकी में गोमुख से गंगा का उद्गम तथा हरिद्वार के कई मन्दिरों आदि स्थलों को प्रदशित किया गया तथा शिक्षा विभाग की झांकी में मतदाता जागरूकता पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन की शुरूआत जिलाधिकारी ने आजादी का जज्बा लेकर आई है 26 जनवरी, से की। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की प्रस्तावना में हमारा देश कैसा होगा, इस सम्बन्ध में पूरा मार्गदर्शन मिलता है। आजादी के 73 वर्षों का उल्लेख करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि इस काल खण्ड में सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य तथा विभिन्न क्षेत्रों में हमने काफी प्रगति की है। उत्तराखण्ड तथा जनपद हरिद्वार का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि यहां भी कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि 2017 के निर्वाचन में महिलाओं ने मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं के सेल्फ हेल्प गु्रप बने हैं, जिसकी वजह से वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
राजकीय कार्मिकों का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि राजकीय कार्मिकों को अपने कार्यालय में बैठकर अपने दायित्व का निर्वहन भलीभांति करना चाहिये। कोविड-19 का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि हम कोविड काल से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की पहली डोज लोगों को शत-प्रतिशत लग गयी है तथा दूसरी डोज 86 प्रतिशत तक लग गयी है एवं आवश्यकतानुसार बूस्टर डोज भी लगनी शुरू हो गयी है। उन्होंने सभी से अपील की कि कोविड-19 की लड़ाई में सभी अपना पूरा सहयोग दें ताकि इस बीमारी से हमें निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये आपसे जो भी मदद हो सकती है, वह करें, यही ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नरेश चौधरी, सचिव रेडक्रास तथा अमर चन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर डाॅ. नरेश चौधरी को कई अवसरों पर विशेष योगदान के लिये पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कुमार खगेन्द्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कन्तूरा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.