posted on : जनवरी 26, 2022 2:01 अपराह्न
पौड़ी : 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया| साथ ही उपस्थित सभी कर्मचारी गणों को भारतीय संविधान की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिस कार्यालय पौड़ी में क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा एवं जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकियों में ध्वजारोहण कर उपस्थित कर्मचारीगणों को भारतीय संविधान की एकता और अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।



