posted on : जनवरी 25, 2022 8:43 अपराह्न
खटीमा : भाजपा नेता हेमराज बिष्ट बजरंगी ने खटीमा विधानसभा में घर – घर जाकर प्रचार किया. युवा नेता हेमराज बिष्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान करने के लिए घर घर जाकर प्रचार किया. युवा नेता हेमराज बिष्ट कोरंगघाट मझोला में हयात सिंह बिष्ट के घर जन सम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ कार्यकर्ता जनक चंद, युवराज सिंह बिष्ट और कुलदीप सिंह बिष्ट से कोरंगघाट और सबोरा गांव आम बाग में त्रिभुवन ज्याला के घर पर जनसम्पर्क कर त्रिभुवन ज्याला और पंकज बिष्ट जी से चर्चा वार्ता की और भारतीय जनता पार्टी के खटीमा विधानसभा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जुटने और प्रचार अभियान में गति लाने को निवेदन किया.



