posted on : जनवरी 25, 2022 7:21 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार में बढ़ते खनन और नशे पर अफसोस जताते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्यासी अधिवक्ता अरविन्द वर्मा ने भाजपा और कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि बिना नेता और प्रशासन की मिलीभगत के ऐसा संभव नहीं है उत्तराखंड जबसे बना है तबसे भाजपा हो या कांग्रेस दोनों के राज मे नशा और खनन बढ़ता ही गया है इन दोनों ही सरकारों ने एक दुसरे पर आरोप लगाकर जनता को ठगने का काम किया है अगर वास्तव मे ये पार्टिया कोटद्वार के भविष्य के बारे मे सोचती तो अब तक कोटद्वार नशा मुक्त हो गया होता लेकिन इन लोगो ने अपनी रोटियां सेकने का काम किया । जब भाजपा की सरकार हो तो कांग्रेस उस पार आरोप लगाते दिखती है और जब कांग्रेस की सरकार हो तो भाजपा । वर्तमान विधायक की बात करे तो कुछ समय तक कांग्रेस के लोग खनन, नशा के लिए विधायक को जिम्मेदार बता रहे थें लेकिन अब जब विधायक ही उनकी पार्टी मे आ गया तो कांग्रेसियों ने चुप्पी साध लीं है जनता अब सब जान चुकी है जिसका बदला वो चुनाव मे लेगी ।



