posted on : जनवरी 24, 2022 4:28 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौडी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, आदतन अपराधियों की निगरानी करने, भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस ने 02 अभियुक्तों बबलू एवं सुभाष चन्द्र के विरूद्ध धारा 110 (जी) सीआरपीसी के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही गयी। जनपद में ऐसे आदतन अपराधी जो कई अपराधों में संलिप्त हैं, उनके विरूद्ध 110 (जी) सीआरपीसी के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है।
अभियुक्त का नाम पता
- बबलू पुत्र मंगु सिंह, निवासी आर्मी रोड़, काशीरामपुर मल्ला, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- सुभाष चन्द्र पुत्र सोहन लाल, निवासी उदयरामपुर कलालघाटी, थना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 39/2022, धारा- 110 (जी) सी.आर.पी.सी. बनाम बब्लू
- मु.अ.सं.- 40/2022, धारा-110 (जी) सी.आर.पी.सी. बनाम सुभाष चन्द्र
आपराधिक इतिहास बबलू
- मु.अ.सं.- 126/2001, धारा- 60 आबकारी अधिनियम
- मु.अ.सं.- 127/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम
आपराधिक इतिहास सुभाष
- मु.अ.सं.- 128/2001, धारा- 60 आबकारी अधिनियम
- मु.अ.सं.- 203/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम



