रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी से शीतलहर, पहाडी जिलों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

शेयर करें !
posted on : जनवरी 24, 2022 4:46 अपराह्न

देहरादून : मौसम ने ऐसी करवट बदली की राज्य के ज्यादातर पहाडी जिलों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। भारी बर्फबारी के कारण के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी है। भारी बर्फबारी के चलते कई मार्ग भी बंद हो गए हैं। बर्फबारी से बंद मार्गों को जेसीबी से सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में फिलहाल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।

प्रदेश में पिछले चार दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को कुछ इलाकों में धूप खिलने के बाद प्रदेशभर में घने बादलों ने डेरा डाल लिया था। इसके बाद देर रात शुरू हुआ बारिश का क्रम शनिवार और रविवार को भी जारी रहा। इस बीच ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के कई दौर हुए। देहरादून, हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में दिनभर रिमझिम बारिश हुई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हर्षिल, चौखंभा, धनोल्टी, नागटिब्बा, मसूरी, नैनीताल, मुनस्यारी समेत तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। चकराता के पास लोखंडी की पहाडिय़ां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं।

कुमाऊं में रात से ही बारिश और बर्फबारी जारी है। नैनीताल के ऊंचाई वाले हिमालय व्यू और किलबरी क्षेत्र में सुबह बर्फबारी के बाद शीतलहर चल रही है। बागेश्वर जिले में कपकोट, ग्वालदम और पिनाथ की पहाडिय़ों समेत आसपास के गांवों में लगातार बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में रात से ही बर्फबारी जारी होने के कारण थल-मुनस्यारी, दारमा और कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गए हैं। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर राजधानी दिल्ली तक पूरे उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ बारिश और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड का आलम तो यह है कि सारा दिन अलाव के सामने बैठकर गुजर रहा है। दिल्ली के आसपास कोहरे की चादर भी छाने लगी है। हालत यह हो गए हैं कि दिन के समय दृश्यता शून्य के बराबर भी पहुंच जाती है। इसके अलावा कश्मीर, शिमला, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने भी जीना मुहाल किया हुआ है।

बारिश ने तोड़ा 121 साल पुराना रिकॉर्ड

इस बार राजधानी दिल्ली में जनवरी के महीने में बारिश ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, साल के पहले महीने में इससे पहले इतनी बारिश 1901 में हुई थी। आईएमडी के मुताबिक, अब तक 88.2 मिलीमीटर बारश हो चुकी है। इससे पहले 1989, जनवरी में 73.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमालय के इलाके में हल्की से मध्यम बारिश के कारण से दिल्ली-एनसीआर में आज भी हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार से पश्चिम बंगाल तक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण औसतन तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इससे गलन व ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.