posted on : जनवरी 23, 2022 6:17 अपराह्न
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौडी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, आदतन अपराधियों की निगरानी करने, भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के नेतृत्व में थाना सतपुली पुलिस ने 01 व्यक्ति प्रदीप सिंह बिष्ट के विरूद्ध धारा 110 (जी) सीआरपीसी के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही गयी। जनपद में ऐसे आदतन अपराधी जो कई अपराधों में संलिप्त हैं, उनके विरूद्ध 110 (जी) सीआरपीसी के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है।
अभियुक्त का नाम पता
- प्रदीप सिंह बिष्ट पुत्र भरत सिंह, निवासी ग्राम गुलियानी, तहसील लैंसडाउन, हाल निवासी कस्बा सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-28 वर्ष)।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-02/2022, धारा- 110 (जी) सी.आर.पी.सी.
अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0- 08/2001, धारा- 60 आबकारी अधिनियम
- मु0अ0सं0- 10/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम
- मु0अ0सं0- 14/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम



