कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने मौत के घाट उतारा दिया। शनिवार को घर से पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल गया था, देर शाम तक बुजुर्ग व्यक्ति घर नहीं पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति शनिवार को घास लेने जंगल गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। देर सांय परिजनों और वन कर्मियों के द्वारा जंगल में काफी खोजबीन की लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति जंगल में कहीं नहीं मिला। रविवार को वन कर्मियों व परिजनों के द्वारा संभावित जंगल मे खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान उक्त बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में कोटडी रेंज में मिला। परिजनों व वन कर्मियों ने शव की शिनाख्त चंडी प्रसाद डबराल निवासी गाड़ीघाट उम्र 70 वर्ष के रूप में की। वहीं प्रभारी डीएफओ अमरीश कुमार ने बताया कि जंगल में हाथी के द्वारा एक व्यक्ति को मारने की सूचना मिली है। वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



