मंगलवार, मई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने की विधानसभा सामान्य निर्वाचन तैयारीयों की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2022 3:43 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण):  गढ़वाल मण्डलायुक्त सुशील कुमार द्वारा उत्तरकाशी स्थित जिला सभागार में जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों के साथ विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों की समीक्षा की गयी । बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को निर्वाचन के सफल बनाने की दृष्टिगत आवश्यक दिशा – निर्देश भी दिये गये । मण्डलायुक्त ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्यक्रम कोविड -19 गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए निष्पक्ष , पारदर्शी एवं शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया जाय ।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि मतदान स्थलों पर शौचालय , पेयजल , विद्युत , रैम्प आदि की समुचित व्यवस्था हो ताकि मतदाताओं को मतदेय स्थल पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । उन्होंने कहा कि ऐसे मतदेय स्थल जहां पर पहुंचने के लिए पैदल मार्ग हैं वहां पैदल मार्गों की मरम्मत व मार्गों पर झाड़ी कटान कार्य भी मतदान दिवस से पूर्व ही अवश्य कर लिया जाय । उन्होंने कहा कि कोविड- 19 संक्रमण के चलते निर्वाचन कार्य हमारे लिए चुनौतीपूर्ण भरा होगा इसलिए कोविड -19 संक्रमण के चलते 50 प्रतिशत मतदान कार्मिक रिजर्व में तैनात किये जायें ।
रिजर्व मतदान कार्मिकों की तैनाती प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सुनिश्चित की जाय साथ ही अन्य संसाधन भी दुरुस्त रखे जायें । उन्होनें कहा कि जो कार्मिक निर्वाचन कार्यों में लगे हैं उन्हें यदि कोविड -19 वैक्सीन की सेकेण्ड डोज लगायी जानी है तो सेकेण्ड डोज यदि बूस्टर डोज की समयावधि हो गयी है तो बूस्टर डोज प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान अवश्य लगवा दी जाय । उन्होंने निर्देश दिये कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर ऐसी व्यवस्था हो कि पोलिंग पार्टियां समय पर मतदेय स्थलों पर पहुंचे । उनके लिए मतदेय स्थलों पर ठहरने एवं भोजन आदि की भी समुचित व्यवस्था की जाय । साथ ही पोलिंग पार्टियों को निर्देशित कर दिया जाय कि मतदेय स्थल के लिए रवाना होने पर उनके द्वारा किसी का भी सम्मान स्वीकार न किया जाय ।
मण्डलायुक्त ने जनपद में बूथ प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनपद के मतदाताओं को वर्चुअल व अन्य माध्यमों से जागरूक करते हुए बूथ पर आकर ही मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाय । बूथों पर कोविड- 19 गाइड लाइन के अनुपालन जैसे- सोशल डिस्टेसिंग व सेनिटाजेशन आदि कार्यों को करवाये जाने के बावत आशा कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी वर्कर की भी तैनाती कर ली जाय । कानून एवं शान्ति व्यवस्था कार्यों की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि शराब के अवैध भण्डारण पर भी पैनी नजर रखी जाय । इस हेतु लगातार चेकिंग अभियान जारी रखा जाये । जनपद के प्रवेश द्वारों पर कड़ी चौकसी बरती जाय । साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाय । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी सहयोग बनाकर कार्य करते हुए जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दें । बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से मण्डलायुक्त महोदय के समक्ष निर्वाचन संबंधी तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया गया । साथ ही कहा कि बैठक में मण्डलायुक्त  द्वारा निर्वाचन के बावत जो भी निर्देश दिये गये है उनका अनुपालन अवश्य किया जायेगा । बैठक में डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल , मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय , अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, सोहन सैनी व शालिनी नेगी आदि उपस्थित थे । 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत, टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन
  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.