मंगलवार, मई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में बार-बार डोल रही धरती, जानें कहां से कहां तक फैला है बड़ा खतरा…..

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2022 3:06 अपराह्न

देहरादून: राज्य में पिछले तीन दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर जिले में रात 12 बजकर 6 मिनट 17 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा। सोमवार की शाम को भी 7 बजकर 20 मिनट 28 सेकेंड पर पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। इसका केंद्र भी सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा। इसके अलावा रविवार 16 जनवरी को भी चमोली में सुबह 3.35 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र चमोली के जोशीमठ से पश्चिम की ओर 23 किलोमीटर दूर और सतह से करीब 5 किलोमीटर नीचे था।

गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लगातार 3 दिन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी भूकंप के लिहाजा से काफी संवेदनशील हैं। यहां अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। हालांकि, हाल में आये भूकंप के झटकों से अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से लगातार छोटे-छोटे भूकम्प के झटके महसूस होते रहे हैं। लेकिन भू वैज्ञानिक लगातार एक बड़े भूकंप के बारे में भी बार-बार चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में अलर्ट रहने की आवश्यकता है। बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड भूकंप के जोन 5 में आता है।

वैज्ञानिकों ने भविष्य में उत्तराखंड में भारी भूकंप की चेतावनी दी है जो कि बड़ी तबाही ला सकती है। नॉर्थ अल्मोड़ा थ्रस्ट और अलकनंदा फॉल्ट में हर वर्ष भूगर्भीय हलचल से साढ़े 4 मिमी धरती उठ रही है। यह भविष्य में 8 रिक्टर स्केल तक का बड़ा भूकंप ला सकता है। भूगर्भीय सक्रियता के कारण श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच धरातल प्रति वर्ष 4 मिलीमीटर उठ रहा है। भू-वैज्ञानिकों का कहना है नॉर्थ अल्मोड़ा थ्रस्ट रुद्रप्रयाग श्रीनगर से होकर टिहरी झील से होते हुए उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ से होते हुए टौंस नदी तक फैला हुआ है। इसमें हो रही भूगर्भीय हलचलों की वजह से उत्तराखंड में भविष्य में भारी तबाही मच सकती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत, टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन
  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.