सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चुनाव में कोविड गाइड लाइन का अक्षरक्षः होना चाहिये पालन – मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या

शेयर करें !
posted on : जनवरी 9, 2022 8:07 अपराह्न
हरिद्वार । मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड सौजन्या ने कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आरओ तथा एआरओ की ट्रेनिंग के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि आरओ तथा एआरओ की ट्रेनिंग हो चुकी है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह भी जानकारी दी कि 13 बूथ ऐसे चिह्नित हुये हैं, जहां 1250 से अधिक मतदाता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कोविड-19 का जिक्र करते हुये कहा कि चुनाव में कोविड गाइड लाइन 2022 का अक्षरक्षः पालन होना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस गाइड लाइन में दिये गये सभी बिन्दुओं की जानकारी प्रत्येक को होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी,2022 तक कोई भी रैली, जनसभा, पद यात्रा, विजय जुलूस, वाहन-बाइक या साईकिल रैली आदि पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। इसके पश्चात आयोग द्वारा स्थिति का आकलन करके आगे निर्णय लिया जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आपके पास मैदान, हाल आदि का पूरा डाॅटा होना चाहिये। उन्होंने कहा कि किस मैदान या हाॅल की क्या क्षमता है, कहां प्रवेश द्वार है तथा कहा निकास है आदि चीजें अच्छी तरह चिह्नित होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को यह जानकारी होनी चाहिये कि उन्हें मास्क, हैण्ड सेनेटाइजर, थर्मल स्कैनिंग आदि की व्यवस्था अपने खर्चे पर करनी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बैठक में चुनावी खर्च के सम्बन्ध में बताया कि पहले चुनावी खर्च की सीमा तीस लाख 80 हजार थी, जो अब बढ़कर 40 लाख हो गयी है। उन्होंने कहा कि इसी सीमा के भीतर ही चुनावी खर्च प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में किया जाये।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि रैली आदि में भाग लेने के लिये स्टार कम्पेनर को 48 घण्टे पहले मंजूरी लेनी होगी। नामांकन का जिक्र करते हुये उन्होंने का कि नामांकन फार्म ऑन लाइन भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां पर नामांकन होगा, वह कमरा काफी बड़ा होना चाहिये। उन्होंने पोस्टल बैलेट के सम्बन्ध मेें भी अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जनपद में चल रही विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी।
समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने प्रस्तावित मतगणना स्थल, शिव डेल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, सेक्टर-1 रानीपुर तथा मतदान स्थल ज्वालापुर इण्टर काॅलेज, ज्वालापुर का भी निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, नगर आयुक्त हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एएसडीएम विजय नाथ शुक्ल, भूमि अध्याप्ति अधिकारी संगीता कनौजिया, उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरीश रावत, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी सुभाष शाक्य, पर्यटन अधिकारी एससी यादव, एआर कोआपरेटिव राजीव सहित पुलिस, अभिसूचना, प्रशासन आदि के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.