कोटद्वार : भाबर मंडल भाजपा द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि मूल्यों और आदर्श को आधार मानकर अपनी राजनीति से भारत में सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय जनसंघ के संस्थापक देश के विकास में स्व. श्री अटल जी द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, प्रकाश टम्टा मंडल उपाध्यक्ष, दिनेश जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, मनोज पंथेरी, मनमोहन पांडे, आनंद घिल्डियाल, आशु नेगी, कैलाश कुलबे, मनदीप रावत, सतेंद्र, मनोज आदि मौजूद रहे




Discussion about this post