कालागढ़ : कालागढ़ मे रामगंगा बांध मुख्यालय पर अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने ध्वजारोहण किया व स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यवारण को बचाने की आवाहन किया । अधिशासी अभियंता राजीव कपिल के साथ अधिशासी अभियंता किशुन लाल, एई, मनोज लिखवार, एईकिशोर कुमार विजय सिंह रोहित ठाकुर जेई अनिल कुमार जय गगनदीप एवं संबित अग्रवाल प्रदीप गुसाईं मौजूद रहे ।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भी धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया । पार्टी के कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एंव मिष्ठान वितरित किया गया मण्डल अध्यक्ष योगेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया ,डा० सी.पी सिंह ,दीपक मण्डौला ,शैलेन्द्र प्रताप आदि ने अपने विचार रख्खे एंव स्वतन्त्रता दिवस व स्वतंत्रता के महत्व को समझाया ।ध्वजारोहण कार्यक्रम में शंकर सिघल, रामकुमार मयंक सिंह, समर सिंह, आकाश गोयल, विकास सैंनी, प्रकाश वीर, सत्तार अहमद ,कोमल सिंह, रामशरण व अनेको कार्यकर्ता उपस्थित हुऐं ।

इसके अतिरिक्त रामगंगा जलविद्युत उत्पादन निगम कार्यालय पर महाप्रबंधक पंकज कुमार अग्रवाल ने, पीएचसी मे डा.जुनैद आलम ने, थाने मे कोतवाल रियाज अहमद ने, इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य यशपाल सिंह नेगी , सेंट मेरीस इंटर कॉलेज मे प्रबंधक फादर फिलिप एंटोनी ने, जलविद्युत गृह पर इंजीनियर अनुराग अग्रवाल ने, कुमार ने ध्वजारोहण कर संदेश दिए। इस अवसर पर स्कूल कॉलेजो मे अध्यापक अध्यापिकाओ ने ही राष्ट्रगान व झंडागान गाए।भिक्कावाला के सेंट मेरीस इंटर कॉलेज मे ध्वजारोहण सत्र का संचालन शिक्षक अथहर महमूद सिदिदकी ने किया।






Discussion about this post