सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्ज्यू देवता को किया प्रणाम, घुघुतिया की बधाई और हरदा पर हमला, 10 बड़ी बातें

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2021 5:57 अपराह्न

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपने चौथे दौरे पर उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। उत्तराखंड के गर्व के साथ जुड़ जाती है मेरी भावनाएं।

1.कुमाऊंनी भाषा में संबोधन
पीएम मोदी ने सबसे पहले गोल्ज्यू देवता को प्रणाम किया और अपने संबोधन की शुरूआत कुमाऊंनी भाषा से की। लोगों को नए साल और मकर संक्राति पर मनाए जाने वाले घुघुत्या त्यार की बधाई दी। पीएम मोदी ने बिना ना लिए हरदा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तब कहते थे कि उत्तराखंड को लूट लो, मैं आंखें बंद कर लूंगा।

2.आपकी इच्छा हमारी प्रेरणा
पीएम मोदी ने कहा उत्तराखंड ने बहुत आभाव झेला है। उत्तराखंड के जो युवा अपना रोजगार करना चाहते हैं, उनके साथ हमारी डबल इंजन की सरकार खड़ी है। बिना गारंटी आसानी से लोन मिल रहा है। विपक्षी सेना और हमारे वीरों का अपमान करने से भी नहीं चूके हैं। उन्होंने कहा कि आपके सपने हमारे संकल्प हैं, आपकी इच्छा हमारी प्रेरणा है और आपकी हर जरूरत पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।

3.उत्तराखंड को सशक्त तो करेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जो प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। वह उत्तराखंड को सशक्त तो करेंगे ही, यहां के किसानों को सिंचाई में फायदा पहुंचाएंगे। गंगोत्री से गंगासागर तक हम मिशन में जुटे हुए हैं। गंगाजी में गिरने वाले गंदे नालों की संख्या कम हो रही है। नैनीताल झील के संरक्षण के लिए भी अब काम किया जाएगा। इन सब प्रोजेक्ट का लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा।

4.विपक्ष दिन रात झूठ बोल रहा है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष दिन रात झूठ बोल रहा है। आज जिन परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास हुआ है। इससे हल्द्वानी और जगजीतपुर के इलाके में पानी की किल्लत दूर होगी। हमारी सरकार हर घर नल योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने लखवाड़ परियोजना का जिक्र किया। कहा कि इस पर 29 साल बाद फिर से काम शुरू हुआ है। यह प्रोजेक्ट चार साल में पूरा होगा।

5.मेरा सात साल का रिकॉर्ड देख लीजिए
पीए मोदी ने कहा कि मेरा सात साल का रिकॉर्ड देख लीजिए। पुरानी योजनाओं को पूरा करने में मेरा समय निकल रहा है। कहा कि श्मैं काम को ठीक कर रहा हूं आप इन कामों को रोकने वालों को ठीक कीजिए। पीएम मोदी ने कहा कि पहले जो लोग सरकार में थे, उन्होंने उत्तराखंड के बारे में नहीं सोचा। उत्तराखंड की सामर्थ्य का लाभ नहीं उठाया।

6.जनता का प्यार भाजपा के साथ
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता का प्यार भाजपा के साथ है। विकास कार्यों पर भाजपा का जोर है। कहा कि कुछ पार्टियों ने अफवाह फैलाने का काम शुरू किया है। उत्तराखंड विरोधी टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। उत्तराखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है।

7.कुमाऊंनी भाषा में अपना संबोधन शुरू
उससे पहले प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी भाषा में अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है। कहा कि पहाड़ की टोपी पहनना मेरे लिए गर्व की बात है।

8.हल्द्वानी को सौगात
पीएम ने कहा कि हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की सौगात लेकर आया हूं। कहा हम दो हजार करोड़ रुपए की योजना लेकर आ रहे हैं। अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट सभी जगह अभूतपूर्व सुधार होगा।

9.उत्तराखंड को दोनों हाथों से लूटा
इस दौरान आपने ऐसे भी सरकार चलाने वाले लोग देखें हैं। जिन्होंने दोनों हाथों से उत्तराखंड लूटा। जिसे उत्तराखंड के प्यार हो वह ऐसा नहीं सोच सकते। उत्तराखंड के विकास की भावना से हमारी सरकार काम कर ही है। मैं खुद जी-जान से लगा हूं।

10.इन योजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपने चौथे दौरे पर उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। उत्तराखंड के गर्व के साथ जुड़ जाती है मेरी भावनाएं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.